Swami Prasad Maurya: को कैसे पड़ गया थप्पड़ पूरी जानकारी
Swami Prasad Maurya slapped in raibareilly यह उत्तर प्रदेश के एक खास नेताओं में से एक हैं इन्हें हर कोई जनता है स्वामी प्रसाद मौर्या को पिछड़े वर्ग (OBC) का दमदार नेता माना जाता है रायबरेली में आयोजित स्वागत समारोह में स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने पीछे से तमाचा मारा। आइये इसे विस्तार से समझते हैं

स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या पर आज दिनांक – 06/08/2025 को एक अनजान युवक ने हमला कर दिया। यह हमला रायबरेली में सारस क्रासिंग के पास हुए समारोह में हुआ है युवक ने नेता जी के स्वागत में माला पहनाने के दौरान एक तमाचा जोर से जड़ दिया।
क्या था मामला
स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था। इसी बीच एक युवक ने मंच पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के हवाले करने से पहले उस युवक को बहुत पीटा गया युवक नेता जी को संबोधित करने के बहाने उनके पास पहुंचा था।
हमला करने वाले युवक ने बयां में कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या सनातन धर्म की निंदा करते रहते हैं जिससे मेरी भावनाओं के बहुत ठेस पहुंची इसलिए मैंने नेता जी पर हमला किया
स्वामी प्रसाद मौर्या का बयान
हमले के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे योगी सरकार द्वारा रची गई साजिश बताया और कहा कि वे इस तरह के हमलों से डरने वाले नहीं हैं। मौर्य ने करणी सेना और कट्टरपंथी संगठनों पर भी इशारों-इशारों में आरोप लगाए।
इस हमले की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी तेजी से हो रही है कुछ लोग स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान का सपोर्ट कर रहे हैं वहीँ कुछ लोग हमलावर युवक की सपोर्ट में भी आये हैं सबसे ज्यादा संत महात्मा युवक की सपोर्ट में आये हैं।
सांसद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया
इस हमले को लेकर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की उन्होंने कहा की ऐसी सरेआम घटना निंदनीय और सर्मनाक है। लोकतंत्र में विचारो से समाधान और बहस से समाधान होने का प्रावधान है यह एक लोकतंत्र पर चोट देने वाली घटना है।आजाद समाज पार्टी इस हमले की कठोर निंदा करती है है और UP पुलिस से अनुरोध करती है कि अपराधियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाये।




