Fakhar zaman net worth: फखर जमान पाकिस्तान के धुरंधर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं उनके लंबे-लंबे छक्के और मैच विनिंग पारियां उन्हें और भी बड़ा खिलाड़ी बनाती हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ यह स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं इन्होंने पाकिस्तान के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली और पाकिस्तान को मैच जिताया उनके कई प्रशंसक और फैंस उनकी नेट वर्थ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। आज इस आर्टिकल में फखर जमान की नेट वर्थ के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Fakhar zaman net worth
विभिन्न स्रोतों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फखर जमान की नेट वर्थ $5 मिलियन है अगर भारतीय रुपए में देखें तो इनकी नेट वर्थ लगभग 44 करोड रुपए बनती है। वहीं पाकिस्तान में करीब 144 करोड़ PKR है। इनकी इनकम का अधिकतर हिस्सा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB), पाकिस्तान सुपर लीग (PSL), ब्रांड एंडोर्समेंट और मैच फीस द्वारा आता है फखर केवल पाकिस्तान के ही नहीं बल्कि दुनिया के मशहूर बल्लेबाजों में से एक हैं उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया।
PSL से मोटी कमाई
फखर जमान PSL में लाहौर कलंदर्स टीम से खेलते हैं उन्हें एक सीजन का लगभग $2,20,000 पाकिस्तान में 6,22,58,174 करोड़ पहुंच जाती है। इन्होंने पीएसएल में भी अपनी छाप छोड़ी है इसीलिए वह हर सीजन में महंगे खिलाड़ी के रूप में बिकते हैं। और यहां से भी इन्हें अच्छा खासा अमाउंट प्राप्त होता है।
क्रिकेट करियर पर झलक
फखर जमान ने 7 जून 2017 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था इसके बाद 2017 में ही चैंपियन ट्रॉफी हुई थी। चैंपियन ट्रॉफी में फखर ने पाकिस्तान के लिए धुआंधार बल्लेबाजी की और टीम फाइनल में पहुंच गई मजे की बात तो यह है की टीम इंडिया भी फाइनल में पहुंची जिसमें फखर ज़मान ने 106 गेंद पर 114 रन की पारी खेली और पाकिस्तान को 338 रन के सेफ स्कोर पर लाकर खड़ा कर दिया इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हरा दिया।
और यह सब फखर ज़मान की शानदार पारी की बदौलत हो पाया इसीलिए फखर रातों-रात पाकिस्तान के सुपरस्टार बन गए।
यह भी पढ़ें – मोहम्मद शमी की संपत्ति कितनी है पूरी जानकारी
फखर जमान का लाइफस्टाइल
फखर ज़मान एक साधारण और डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनका आलीशान घर पाकिस्तान के कराची में है जिसकी कीमत करोड़ों में है इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं वह हमेशा अपनी फिटनेस के लिए सजग रहते हैं।
क्रिकेट करियर हाइलाइट्स
- 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के खिलाफ मैच-winning शतक
- ODI में दो डबल सेंचुरी लगाने वाले गिने-चुने खिलाड़ियों में से एक
- Pakistan के सबसे भरोसेमंद ओपनिंग बल्लेबाज़ों में से एक
- पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कई मैच विनिंग पारियां
निष्कर्ष
फखर ज़मान अपनी मेहनत और टैलेंट से इंटरनेशनल क्रिकेट में खूब नाम कमाया 2017 के बाद से आज तक उन्हें पाकिस्तान के प्रीमियम बल्लेबाजों में गिना जाता है उनकी नेट वर्थ और संपत्ति को जानकर लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
FAQ
फखर ज़मान के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. क्या फखर ज़मान PSL के महंगे खिलाड़ियों में शामिल हैं?
उत्तर – हां उनकी एक सीजन की सैलरी करोड़ों में होती है।
Q2. फखर ज़मान सबसे ज्यादा पैसे कहाँ से कमाते हैं?
उत्तर – उनकी आय PCB कॉन्ट्रैक्ट, PSL लीग, मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है।
Q3. फखर ज़मान PSL में किस टीम से खेलते हैं?
उत्तर – वह पीएसएल में लाहौर कलंदर टीम से खेलते हैं।
Q4. क्या फखर ज़मान की नेट वर्थ आने वाले वर्षों में बढ़ेगी?
उत्तर – हाँ, लगातार परफॉर्मेंस और ब्रांड वैल्यू बढ़ने से उनकी नेट वर्थ और बढ़ने की उम्मीद है।
Q5. Fakhar Zaman की नेट वर्थ कितनी है?
उत्तर – फखर ज़मान की नेट वर्थ लगभग $5 मिलियन है।
Q6. फखर ज़मान की उम्र कितनी है?
उत्तर – उनकी उम्र 35 वर्ष है।




