अमिताभ बच्चन के घर सोने का टॉयलेट: इन दिनों सोशल मीडिया पर 2016 की पुरानी तस्वीरों का काफी ट्रेंड चल रहा है ऐसे में अभिनेता विजय वर्मा ने भी अपनी 2016 की यादें ताजा करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें से एक तस्वीर अमिताभ बच्चन के घर की भी है जिसमें वह उनके टॉयलेट में जाकर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं और तस्वीर में साफ देखा जा सकता है की वह टॉयलेट गोल्डन है और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है।

अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ की खास तस्वीर
विजय वर्मा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एक तस्वीर सबसे ज़्यादा चर्चा में है। यह तस्वीर महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर ‘जलसा’ की है। खास बात यह है कि यह फोटो जलसा के बाथरूम में ली गई है।
इस सेल्फी में बैकग्राउंड में सोने का टॉयलेट और बड़ी सी शाही कुर्सी साफ देखी जा सकती है विजय वर्मा इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस हैरान भी हैं और काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर के साथ खास यादें

विजय वर्मा की साझा की हुई तस्वीरों मे सिर्फ सोने की टॉयलेट ही नहीं बल्कि क्रिकेट लीजेंड के साथ भी वह नजर आ रहे हैं जिसमें से क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और विजय वर्मा दिखाई दे रहे हैं इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस विजय वर्मा की जर्नी की काफी सराहना कर रहे हैं। और भावुक भी हो रहे हैं।
फैंस के मजेदार रिएक्शन
विजय वर्मा की इन तस्वीरों पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं कोई अमिताभ बच्चन के घर की शान की बात कर रहा है और कोई विजय वर्मा के संघर्ष से स्टार बनने तक के सफर को सराहना से परिपूर्ण कर रहा है।
सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरे
कुल मिलाकर विजय वर्मा द्वारा शेर की गई तस्वीरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं और एक बार फिर जलसा और अमिताभ बच्चन की 2016 की यादें ताजा हो रही हैं।







