हालिया प्रवचन में प्रेमानंद महाराज जी ने बताया महा पाप, कहा भगवान इस एक गलती को कभी माफ नहीं करते

संत प्रेमानंद जी महाराज। वृंदावन

भगवान के भक्त का द्रोह
पूज्य प्रेमानंद महाराज जी

हालिया प्रवचन के दौरान संत प्रेमानंद महाराज जी ने एक ऐसी बात कही है जिसने श्रद्धालुओं और देशवासियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है महाराज जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूरी सृष्टि में एक ही ऐसी गलती है जिसे भगवान कभी भी माफ नहीं करते और हमेशा उस गलती का दंड आपको भोगना ही पड़ता है। उन्होंने इस गलती को महापाप बताया और लोगों को इससे दूर रहने की चेतावनी भी दी। महाराज जी के अनुसार “भगवान के भक्त का द्रोह सबसे बड़ा और अक्षम्य पाप है।

महाराज ने प्रवचन में दी चेतावनी

प्रेमानंद महाराज जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी साधु, संत, धर्म से जुड़े व्यक्ति, ईश्वर में आस्था रखने वाले या भगवान के मार्ग पर चलने वाले भक्त का अपमान करता है या उसे किसी भी प्रकार का दुख देता है वह केवल भक्त का ही अपमान नहीं कर रहा बल्कि भगवान का भी अपमान कर रहा है प्रेमानंद महाराज जी के अनुसार भगवान अपने ऊपर किए गए अपराध को तो क्षमा कर देते हैं लेकिन अपने भक्त पर किए गए अपराध को कभी भी क्षमा नहीं करते हैं।

शास्त्रों में भी बताया गया है महा अपराध

महाराज जी ने बताया की सनातन धर्म के शास्त्रों में भी यह बताया गया है कि भगवान के भक्त पर किए गए अपराध को सबसे बड़ा अपराध माना जाता है भागवत पुराण जैसे ग्रंथ में भी यह उल्लेख किया गया है की भक्त की निंदा करने वाला व्यक्ति पुण्य से वंचित हो जाता है। और उसे अपने जीवन में कई प्रकार के कष्टों का सामना भी करना पड़ता है।

क्यों नहीं मिलती है क्षमा याचना

परमानंद महाराज जी के अनुसार, भगवान और उसके भक्त का रिश्ता अत्यंत पवित्र होता है जिससे भगवान अपने भक्त की रक्षा स्वयं करते हैं ऐसे में जो भी व्यक्ति भक्त का अपमान करता है वह भगवान की भक्ति और मर्यादा का भी अपमान करता है इसीलिए यह पाप सबसे बड़ा माना गया है और इसे कभी भी क्षमा नहीं किया जा सकता।

प्रेमानंद जी की लोगों से प्रार्थना

प्रेमानंद महाराज जी ने लोगों से अपील करते हुए निम्नलिखित बातें ध्यान में रखने को कहा:

  • किसी भी संत, साधु या भक्त का अपमान न करें
  • भक्ति करने वालों से ईर्ष्या न रखें
  • विनम्रता और करुणा को जीवन में अपनाएं

उन्होंने कहा की भक्त का सम्मान करने से भगवान स्वयं प्रसन्न होते हैं और आपके घर में सुख शांति बनी रहती है। इसीलिए किसी भी धर्म से जुड़े व्यक्ति की निंदा या अपमान नहीं करना चाहिए।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की