Uttarkashi news today प्रकृति का तांडव या चेतावनी
Uttarkashi में बदल फटने से भयंकर तबाही देखने को मिल रही है उत्तरकाशी जगह उत्तराखंड राज्य के अन्दर आती है जहाँ धारावी छेत्र में बदल फटने से 50 से ज्यादा लोग लापता बताये जा रहे हैं बदल फटने के कारन जो सैलाब आया है उससे कई गाँव तबाह हो चुके हैं और कई घर उस बाढ़ में बह गए

Uttarakhand news: 5 अगस्त 2025 की सुबह उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में एक भयानक प्राकृतिक आपदा ने सबको झकझोर कर रख दिया। धराली गांव में अचानक बादल फटने की घटना हुई, जिससे खीरगंगा नदी में तेज़ बाढ़ आ गई और पूरा गांव तबाही की चपेट में आ गया। उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि 5 लोगो की अब तक मौत हो चुकी है और धन संपत्ति का सबसे ज्यादा नुक्सान हो गया है लोगो के उनका घर नहीं बचा जानवर सब बढ़ में बह गए लगभग 50 लोग अब तक लापता हैं।
इस कुदरती घटना के बाद जो द्रश्य और विडियो news चैनलों पर देखने को मिला बो चिंता कर देने वाला था देखते ही देखते दुकाने और सड़के पानी में बह गई पुल का पता नहीं कहाँ चले गए वहां के स्थानीय लोग इस आपदा को अपनी जिन्दगी की सबसे भयानक आपदा बता रहे हैं।
सरकार और प्रशासन ने खबर मिलते ही NDRF और भारतीय सेना की टीमें तुरंत मौके पर बाढ़ से प्रभावित लोगो की मदद करने पहुंची जिससे अब तक 130 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन कई अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। वायुसेना के हेलिकॉप्टर चिनूक और चीता भी राहत कार्यों में लगे हैं। जिस तरह से सेना कार्य कर रही है उम्मीद है की ज्यादा से ज्यादा लोगो की जान बचा ली जाएगी।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
इस हादसे के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के CM पुष्कर धीमी से बात की जिसमे केंद्र सरकार ने राज्य को यह आश्वासन दिया की वह राज्य की हर संभव मदद करेंगे इसकी जानकारी अमित शाह ने अपने ऑफिसियल अकाउंट प्लेटफार्म X पर दी है।
अगर आप पीड़ित लोगो की सहायता करना चाहते हैं तो राज्य सरकार या संस्थाओ के माध्यम से कर सकते हैं आपकी थोड़ी सहायता लोगो के बहुत काम आ सकती है।
निष्कर्ष
हमें इस घटना से क्या सीखना चाहिए की प्रकृति से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए प्रकृति की शक्ति के आगे हम कितने कमजोर हैं। यह एक चेतावनी भी है – पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को अब केवल नारे नहीं, ज़मीन पर उतारना होगा।




