Shreyas iyer net worth 2026: श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के स्टार मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हैं जिन्होने अपनी परफारमेंस से भारतीय टीम को कई इंटरनेशनल मैच जिताये हैं वर्ष 2023 में ODI वर्ल्ड कप में सेमी फाइनल के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ इन्होंने शानदार शतक जड़कर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी श्रेयस आईपीएल में दुसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे जिन्हें 26.75 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा था इस आईपीएल के दौरान इनका निकनेम “सरपंच साहब” रखा गया। इस आर्टिकल में हम जानेंगे श्रेयस अय्यर नेट वर्थ, बायोग्राफी, कार कलेक्शन, किक्रेट करियर और इनकम के बारे में विस्तार से।

श्रेयस अय्यर बायोग्राफी
इनका पूरा नाम श्रेयस संतोष अय्यर है। इनका जन्म 6 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ था। श्रेयस के पिता का नाम संतोष अय्यर है जो की एक बिजनेसमैन है। उनकी माता का नाम रोहिणी अय्यर है जो की एक हाउसवाइफ हैं। उनकी एक बहन भी है जिनका नाम श्रेष्ठा अय्यर है उनका पूरा परिवार केरल में रहता है। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का काफी शौक था इसमें उनके पिताजी ने भी उनका काफी सहयोग किया। वह खुद टाइम निकाल कर श्रेयस को प्रैक्टिस करवाते थे। बाद में क्रिकेट के प्रति श्रेयस के जुनून को देखकर उन्होंने क्रिकेट अकादमी में एडमिशन करवा दिया।
श्रेयस अय्यर क्रिकेट करियर
घरेलू क्रिकेट: श्रेयस अय्यर को बचपन से ही खेलों के प्रति अलग ही जुनून सवार था। वह फुटबॉल बैडमिंटन और क्रिकेट तीनों खेलो को खेलते थे। लेकिन क्रिकेट उन्हें सबसे ज्यादा पसंद था इसीलिए उन्होंने क्रिकेट को ही अपने करियर के रूप में चुना। जब श्रेयस 4 साल के थे तब उनके पिताजी उन्हें खुद प्रेक्टिस करवाया करते थे फिर महज 11 साल की उम्र में ही उनके पिताजी ने श्रेयस को प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के लिए मुंबई के एक क्रिकेट क्लब में भेज दिया।
जहां से उन्हें महज 12 साल की उम्र में ही शिवाजी जिमखाना से क्रिकेट खेलने का मौका मिला उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिससे वह सिलेक्टरों की नजर में आए।
रणजी ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर ने 2014-15 में अपने पहले रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान 50.56 की औसत से कुल 809 रन बनाए जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल थे।
वही दूसरा सीजन श्रेयस अय्यर के लिए और भी बेहतर था जिसमें उन्होंने लगभग 74 के औसत से एक सीजन में 1300 से ज्यादा रन बनाएं।
इंटरनेशनल करियर: श्रेयस अय्यर ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाई।
श्रेयस अय्यर का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

T20 इंटरनेशनल डेब्यू: 1 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था।
ODI इंटरनेशनल डेब्यू: 10 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ।
Test इंटरनेशनल डेब्यू: 25 नवंबर 2021 को न्यूजीलैंड के खिलाफ।
श्रेयस अय्यर का IPL करियर
श्रेयस अय्यर को आईपीएल का एक सफल बल्लेबाज और कप्तान माना जाता है। श्रेयस साल 2025 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। इन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड रुपए में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से पंजाब किंग्स को पहली बार फाइनल तक पहुंचाया लेकिन दुर्भाग्यवस ट्रॉफी नहीं जिता सके।
उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यु दिल्ली कैपिटल टीम से वर्ष 2015 में किया था। इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2024 में कप्तान के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स को उनकी तीसरी ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई।
और साल 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया इसीलिए वह आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें – कितनी है शशांक सिंह की कुल संपत्ति
प्रॉपर्टी और कार कलेक्शन
श्रेयस अय्यर को क्रिकेट के साथ साथ लग्जरी कारों का काफी शौक है उनके गेराज में महंगी गाड़ियां भी उपलब्ध हैं।
- Lamborghini huracan
- Audi S5
- Mercedes benz G 63
- Hyundai i20
श्रेयस अय्यर मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट के मालिक हैं, जिसकी कीमत लगभग ₹10 करोड़ है। वहीं उनके पुराने घर में भी हर एक लग्जरी सुविधा उपलब्ध है।
श्रेयस अय्यर नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रेयस अय्यर की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 60 से 65 करोड रुपए के बीच में बताई जाती है। उनकी आय का सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा मिलने वाला वेतन, ब्रांड एंडोर्समेंट, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस से आता है।
श्रेयस भारतीय टीम के ग्रेड A के खिलाड़ी हैं जिससे उन्हें प्रतिवर्ष 5 करोड रुपए की फिक्स आय प्राप्त होती है। इसके बाद मैच फीस अलग से होती है जैसे:
- टेस्ट मैच: 15 लाख प्रति मैच
- ODI मैच: 6 लाख प्रति मैच
- T20 मैच: 3 लाख प्रति मैच
निष्कर्ष
श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की रीड की हड्डी है। उन्होंने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को कई मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई है। अपनी शानदार बल्लेबाजी और लीडरशिप से उन्होंने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है।
FAQ
श्रेयस अय्यर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. श्रेयस अय्यर की उम्र कितनी है?
उत्तर – 2026 के अनुसार उनकी उम्र 31 वर्ष है।
Q2. श्रेयस अय्यर का जर्सी नंबर क्या है?
उत्तर – उनकी जर्सी का नंबर 41 है।
Q3. क्या श्रेयस अय्यर की शादी हो चुकी है?
उत्तर – जी नहीं। अभी वह अविवाहित हैं।
Q4. श्रेयस अय्यर के पिता का नाम क्या है?
उत्तर – उनके पिता का नाम संसंतोष अय्यर है।





Pingback: Musheer Khan Net Worth 2025: उम्र, करियर, परिवार और जीवनी
Pingback: Salman Mirza Net Worth: क्रिकेट करियर और प्रॉपर्टी का खुलासा। Report 2025।