Shashank singh net worth 2026: बायोग्राफी IPL करियर और लाइफस्टाइल

Shashank singh net worth 2026: क्रिकेट की दुनिया में शशांक सिंह एक उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। शशांक अपनी फिनिशिंग क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं और उन्होंने पंजाब किंग्स को अपनी कई शानदार पारियों से जीत भी दिलाई है।

Shashank singh net worth 2026: बायोग्राफी IPL करियर और लाइफस्टाइल की जानकारी
शशांक सिंह: फोटो instagram

 

शशांक सिंह बायोग्राफी

शशांक सिंह का जन्म 21 नवंबर 1991 को छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुआ था। शशांक के पिता शैलेश सिंह, छत्तिसगढ़ पुलिस में एक इंस्पेक्टर रूप में कार्यरत हैं. जबकि उनकी मां का नाम सुनीता सिंह है, जो रिलायंस इन्फोकॉम में काम करती हैं.  उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का काफी शौक था। इसीलिए उन्होंने क्रिकेट को करियर के रूप में चुना उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खूब मेहनत और प्रयत्न किया जिसके कारण उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जगह मिली। और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल में भी जगह बनाई।

शशांक सिंह नेट वर्थ

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शशांक सिंह की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 4 से 5 करोड रुपए के बीच में है। उनकी आय का ज्यादातर हिस्सा आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, घरेलू क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। शशांक सिंह के क्रिकेट करियर का यह शुरुआती दौर है आने वाले समय में हम इन्हें भारतीय टीम के टॉप खिलाड़ियों में देख सकते हैं। वहीं इनकी नेट वर्थ में भी काफी इजाफा देखने को मिलेगा।

शशांक सिंह का क्रिकेट करियर

शशांक ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत घरेलू क्रिकेट से की थी। उन्होंने मुंबई और छत्तीसगढ़ की ओर से रणजी ट्रॉफी खेला। धीरे-धीरे उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का हिस्सा बनने का मौका मिला।

 

शशांक सिंह का IPL करियर

शशांक सिंह अपने आईपीएल करियर में कई टीमों का हिस्सा रह चुके हैं

  • 2017 में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
  • 2019 में दिल्ली कैपिटल टीम का हिस्सा रहे
  • 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेले
  • 2024 में पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया

और अभी भी वह पंजाब किंग्स के लिए ही खेलते हैं उनका आईपीएल में शानदार प्रदर्शन पंजाब किंग्स की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सबको प्रभावित किया।

यह भी पढ़ेंRishabh pant net worth 2025

कार कलेक्शन और प्रॉपर्टी

शशांक सिंह के लाइफस्टाइल काफी सिंपल है उनके पास ज्यादा महंगी कारें तो नहीं है लेकिन घर लग्जरी और सभी सुविधाओं से लैस है।

  • Maruti Brezza
  • Hyundai Creta

इसके अलावा उनके पास छत्तीसगढ़ के भिलाई में शानदार घर और मुंबई में एक अपार्टमेंट भी है।

शशांक सिंह के बारे में रोचक तथ्य

  • शशांक सिंह ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई से की थी लेकिन बाद में छत्तीसगढ़ की टीम से जुड़े।
  • वे एक बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाते हैं – बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देते हैं।
  • आईपीएल 2022 में उनकी ताबड़तोड़ पारी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था।
  • शशांक फिटनेस को लेकर काफी उत्तेजित रहते हैं और वह सोशल मीडिया पर हमेशा पोस्ट करते रहते हैं।
  • इन्होंने मात्र 8 साल की उम्र से ही क्रिकेट की कोचिंग लेना शुरू कर दी थी।
  • फरवरी 2022 में, उन्हें 2022 आईपीएल की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. 09 अप्रैल 2022 को उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया.
  • शशांक सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 39 गेंद में 61 रनों की पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई जिससे वह सुर्खियों में आ गए।

निष्कर्ष

शशांक सिंह भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे हैं उन्होंने आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबको आकर्षित किया। उनके मैच फिनिश करने की क्षमता यह दर्शाती है। कि आने वाले समय में शशांक भारतीय क्रिकेट के स्टार बन सकते हैं

FAQ

शशांक सिंह के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब नीचे दिए गए हैं।

Q1. शशांक सिंह की उम्र कितनी है?

उत्तर – 2025 के अनुसार उनकी उम्र 34 वर्ष है।

Q2. क्या शशांक सिंह की शादी हो चुकी है?

उत्तर – जी नहीं। अभी वह अविवाहित हैं।

Q3. शशांक सिंह किस टीम से आईपीएल खेलते हैं?

उत्तर – पंजाब किंग्स की तरफ से।

 

2 thoughts on “Shashank singh net worth 2026: बायोग्राफी IPL करियर और लाइफस्टाइल”

  1. Pingback: Shreyas Iyer Net Worth 2025: महल जैसे घर में रहते हैं श्रेयस अय्यर

  2. Pingback: Carry Minati Net Worth 2025: बायोग्राफी कार कलेक्शन और इनकम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की