Mitchell Marsh net worth: बायोग्राफी करियर और परिवार की पूरी जानकारी
मिचेल मार्स ऑस्ट्रेलिया के एक प्रसिद्ध ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं वह अपनी दमदार बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते है। उन्होंने सभी तीनों फॉर्मेट – टेस्ट, वनडे और T20 खेले हैं। मिचेल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के जाने-माने परिवार “Marsh family” से ताल्लुक रखते हैं। परिवार में इनके पिताजी और भाई भी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं।

Mitchell Marsh Biography
इनका पूरा नाम Mitchell Ross Marsh है इनका जन्म 20 अक्टूबर 1991 को अट्टाडेल वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। इनके पिता का नाम Geoff Marsh है जो आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच रह चुके हैं। एवं भाई भी Shaun Marsh ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रह चुके हैं। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीनों फॉर्मेट में अपना कॉन्ट्रिब्यूशन दिया। उनका परिवार क्रिकेट से ताल्लुक रखता था इसीलिए उन्होंने भी करियर के रूप में क्रिकेट को ही चुना। उनके पिता एवं भाई पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं इसीलिए उन्हें अच्छी कोचिंग और ट्रेनिंग से इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह मिली।
क्रिकेट करियर
Mitchell ने 17 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के U-19 टीम से डेब्यू किया। वह 2010 के ICC U-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान थे। और उनकी अगुवाई में टीम ने वर्ल्ड कप जीता।
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू:
- T20 डेब्यू: 16 अक्टूबर 2011 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ
- ODI डेब्यू: 19 अक्टूबर 2011 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ
- Test डेब्यू: 22 अक्टूबर 2014 को पाकिस्तान के खिलाफ
उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से खुद को भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में साबित किया। और तीनों फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन किया।
Mitchell Marsh net worth
विभिन्न स्रोतों के अनुसार, मिचेल मार्स की अनुमानित नेट वर्थ लगभग USD 5 Million है जो भारतीय रुपए में लगभग 40 करोड़ के आसपास है उनकी आय विभिन्न स्रोतों जैसे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से मिलने वाला वेतन, मैच फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और BBL कॉन्ट्रैक्ट से प्राप्त होती है। मिचेल मार्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के मध्य क्रम के बल्लेबाज और शानदार गेंदबाज हैं उन्होंने अपनी पहचान वर्ल्ड क्रिकेट में कायम की है। जिससे उन्हें आईपीएल और BBL जैसी लीग में अच्छा खासा अमाउंट प्राप्त होता है। वहीं आईपीएल 2025 में इन्होंने लखनऊ सुपरजॉइंट के लिए अपना प्रदर्शन कायम रखा।
मिचेल मार्स का IPL करियर

- उनकी पहली आईपीएल टीम Delhi capitals और अब 2025 में Lucknow super giants के लिए खेलते हैं।
- आईपीएल 2025 में इनकी नीलामी लगभग 3.4 करोड रुपए में हुई थी।
- वे आईपीएल में आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
- उन्होंने 2025 में लखनऊ सुपर जॉइंट के लिए ओपनिंग करते हुए शानदार बल्लेबाजी की और टीम में सबसे ज्यादा रन भी बनाए।
- आने वाले आईपीएल 2026 में मिचेल को अच्छे खासे दामों में खरीदा जा सकता है।
मिचेल मार्स के बारे में रोचक तथ्य
- मिचेल मार्स ने केवल 17 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट में सेंचुरी बनाई थी।
- वे ऑस्ट्रेलिया के उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी बनाई है।
- उन्होंने सबसे कम उम्र में कप्तान के तौर पर U-19 वर्ल्ड कप जीता है।
- उनके पिता एवं भाई दोनों ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं।
- उन्होंने IPL और BBL जैसी बड़ी लीगों में शानदार प्रदर्शन किया।
- उन्होंने T20 वर्ल्ड कप फाइनल 2021 में शानदार 77 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को पहली बार T20 वर्ल्ड कप जिताया।
यह भी पढ़ें – रियान पराग की कुल संपत्ति कितनी है
Mitchell Marsh का परिवार (Family)
मिचेल मार्स का जन्म एक क्रिकेट परिवार में हुआ जिसे ऑस्ट्रेलिया में “Marsh Family” के नाम से जाना जाता है। उनके परिवार के सभी सदस्य से किसी न किसी रूप से क्रिकेट से जुड़े रहे हैं।
- पिता-Geoff Marsh: Geoff Marsh ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच हैं, उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी की और उसके बाद कोच भी बने।
- माता-Michelle Marsh: उनके माता ग्रहणी है और हमेशा अपने बच्चों को क्रिकेट के लिए जागरुक करती हैं।
- भाई-Shaun Marsh: Shaun Marsh भी ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने क्रिकेटर हैं उन्होंने टेस्ट और वनडे में धमाकेदार प्रदर्शन किया।
- पत्नी-Greta Mack: इन दोनों की शादी वर्ष 2021 में हुई थी दोनों कई सालों से एक दूसरे को जानते थे और सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती है।
निष्कर्ष
वर्तमान समय में Mitchell Marsh ऑस्ट्रेलिया का सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर हैं। उनकी मेहनत फिटनेस और पॉजिटिव एनर्जी ने उन्हें एक सफल क्रिकेटर बना दिया। 2025 में भी वह ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। और आने वाले समय में उनसे अधिक शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
FAQ
Mitchell Marsh के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. Mitchell Marsh की उम्र कितनी है?
उत्तर – 2025 के अनुसार उनकी उम्र 34 वर्ष है।
Q2. Mitchell Marsh की सबसे बेहतरीन पारी कौन सी है?
उत्तर – ICC T20 world cup फाइनल 2021 में 77 रन नाबाद।
Q3. Mitchell Marsh की पत्नी का नाम क्या है?
उत्तर – उनकी पत्नी का नाम Greta Mack है।
Q4. Mitchell Marsh आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं?
उत्तर – 2025 में लखनऊ सुपर जॉइंट के लिए।





Pingback: Adam Zampa Net Worth: जानिए उनकी संपत्ति और कार कलेक्शन
Pingback: Riyan Parag Net Worth साल 2025 में कितनी बढ़ी उनकी संपत्ति
Pingback: Temba Babuma Net Worth: कितनी होती है सालाना कमाई