Ishan kishan net worth: इशान किशन जो कि लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे थे अभी उन्होंने कप्तान के तौर पर झारखंड को फाइनल में शानदार शतक लगाकर ट्रॉफी जिताई। यह शानदार प्रदर्शन देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें अपकमिंग T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुन लिया है और वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी रहेंगे। ऐसे में हर किसी के मन मे यह सवाल उठता है की इशान किशन की नेट वर्थ कितनी है और वह क्रिकेट से कितनी कमाई करते हैं इस आर्टिकल में हम जानेंगे इशान किशन की नेट वर्थ, क्रिकेट करियर, कमाई और प्रॉपर्टी के बारे में।

Ishan kishan net worth
विभिन्न स्रोतों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईशान किशन की नेट वर्थ लगभग 65 से 70 करोड रुपए के बीच में आकी गई है। उन्होंने यह आय घरेलू क्रिकेट, इंटरनेशनल क्रिकेट आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट के द्वारा कमाई है आज उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाखों में फॉलोअर्स हैं और लोग उनके क्रिकेट को काफी पसंद भी करते हैं।
घरेलू क्रिकेट से कमाई
इशान किशन को घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए लगभग 60,000 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से फीस दी जाती है घरेलू क्रिकेट में जैसे दिलीप ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से वह घरेलू मैच खेलते हैं।
आईपीएल से कमाई (IPL Income)
इशान किशन T20 क्रिकेट के धुरंधर खिलाड़ी माने जाते हैं उन्हें वर्ष 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 11.25 करोड रुपए में खरीदा था। और आने वाले 2026 के आईपीएल के लिए भी सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिटर्न किया है।
ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई
इशान किशन अभी तक कई बड़े ब्रांड के साथ जुड़ चुके हैं और उनका विज्ञापन कर चुके हैं जिसमें Ceat और Sketchers जैसे ब्रांड शामिल हैं। जहां से उन्हें प्रतिवर्ष अच्छी खासी कमाई हो जाती है।
कार कलेक्शन और प्रॉपर्टी
इशान किशन को लग्जरी गाड़ियों का काफी ज्यादा शौक है इसीलिए उनके गैराज में एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां उपलब्ध हैं जिसमें Mercedes-Benz GLS, Mercedes-Benz C-Class, BMW 5 Series और ford Mustang जैसी गाड़ियां शामिल है जिनकी कीमत करोड़ों में है।
इसके अलावा उनके पास बिहार के पटना में एक शानदार लग्जरी घर है जिसमें सभी सुविधा उपलब्ध हैं उस घर की कीमत 3 करोड रुपए बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग
इशान किशन केवल क्रिकेट में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया की दुनिया में भी काफी पॉपुलर है उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वही फेसबुक पर 3.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं इशान किशन सोशल मीडिया से भी अच्छी अर्निंग कर सकते हैं।
निष्कर्ष
इशान किशन ने अपनी मेहनत और लगन से भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई है उनकी नेट वर्थ 65 से 70 करोड रुपए तक पहुंच चुकी है और अब 2026 T20 वर्ल्ड कप में उनका नाम आने से उनकी नेट वर्थ और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। आने वाले समय में कमाई के मामले में वह टॉप 10 क्रिकेटरों में शामिल हो सकते हैं।
FAQ
इशान किशन के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. इशान किशन की उम्र कितनी है?
उत्तर – 2026 में उनकी उम्र 28 वर्ष हो जाएगी।
Q2. इशान किशन कहां-कहां से कमाई करते हैं?
उत्तर – उनकी मुख्य कमाई के स्रोत आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, बीसीसीआई द्वारा मिलने वाला वेतन, घरेलू क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट है।
Q3. क्या ईशान किशन बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल है?
उत्तर – पहले उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्टैक्ट से बाहर कर दिया था लेकिन अब उनका नाम 2026 के T20 वर्ल्ड कप में शामिल हो गया है।
Q4. इशान किशन की सबसे ज्यादा कमाई कहां से होती है?
उत्तर – इशान किशन सबसे ज्यादा कमाई आईपीएल से करते हैं वह हर वर्ष आईपीएल से लगभग 11 से 12 करोड रुपए कमाते हैं। और आने वाले समय में आईपीएल से ज्यादा कमाई कर सकते हैं।




