India vs UAE Asia Cup 2025: पिच रिपोर्ट, कप्तान स्टैट्स और मैच प्रीव्यू

भारत अपना एशिया कप 2025 का पहला मैच आज (यानी 10 सितंबर 2025) यूएई के सामने खेलेगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से आप लाइव देख पाएंगे। भारत जहाँ अपने अनुभव और मजबूत स्क्वॉड के साथ मैदान में उतरेगा, वहीं UAE घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
Suryakumar Yadav Stats
सूर्यकुमार यादव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और 360° शॉट्स के लिए मशहूर हैं। वे 2023 एशिया कप और 2024 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।
- T20 मैच: 83
- रन: 2600
- औसत: 38.20
- शतक: 4
- अर्धशतक: 21
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 117
Muhammad Waseem Stats
मोहम्मद वसीम यूएई के भरोसेमंद बल्लेबाज और कप्तान है। उन्होंने कप्तान रहते UAE को बहुत सारे मैच जीताए है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया होम कंडीशन्स में उनका अनुभव टीम के लिए बड़ी ताकत हो सकता है।
Waseem ने इंटरनेशनल T20 प्रारूप में 69 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2,515 रन बनाए, 39.29 की औसत और 112 का अधिकतम स्कोर।
ये भी पढ़ें > Asia cup 2025: यहाँ देखें फ्री मे
India vs UAE Asia cup Pitch Report
- दुबई की पिच पर ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा कर पाना मुश्किल है। यहां 180 रन का टोटल सेफ माना जा सकता है।
- पावर प्ले में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी और बीच में स्पिनर सरदार हो सकते हैं। क्योंकि यहां की पिच पर उछाल ज्यादा नहीं होता है।
- पावरप्ले (1–6 ओवर) में विकेट जल्दी गिरते हैं।
- दूसरी पारी में ओस (Dew) बड़ा फैक्टर है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को फायदा हो सकता है।
India match strategy Asia cup 2025
- भारत के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है। भारत किसी भी टीम को कहीं पर भी हरा सकता है।
- मजबूत पेस अटैक बुमराह और अर्शदीप जैसे तेज गेंदबाज।
- स्पिनर में कुलदीप यादव जैसे वर्ल्ड क्लास स्पिनर अपनी गेंद से चकमा देंगे।
- भारत के रणनीति यह रहनी चाहिए कि वह पहले गेंदबाजी करे और बल्लेबाजी करते हुए रन चेज करें।
निष्कर्ष
भारत और यूएई दोनों तगड़ी टीम में है। एशिया कप 2025 का यह मुकाबला रोमांचक रहने वाला है। भारत के पास मजबूत बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी मौजूद है। वही यूएई अपने होम ग्राउंड होने के कारण अचंभित कर सकती है।




