India vs UAE: भारत की एशिया कप 2025 में बड़ी जीत
भारत ने एशिया कप 2025 की पहली जीत यूएई के सामने दर्ज की। जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। और गेंदबाजी करते हुए यूएई को 57 रन पर ही रोक दिया। जिसे आसानी से चेज कर मैच अपने नाम किया। यूएई की तरफ से सबसे ज्यादा रन शराफु ने 17 गेंद में 22 रन बनाए। भारत की ओर से सबसे अधिक 30 रन अभिषेक शर्मा ने बनाए

India vs UAE
इस मैच में भारत ने अपना बेखौफ अंदाज दिखाया। भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए 2 विकेट शिवम दुबे, 1 बुमराह और 2 विकेट अक्षर पटेल ने झटके। और बल्लेबाजी करते हुए भारत ने मात्र 4.3 ओवर में रन चेज कर दिया।
जीत की खास बातें
- सूर्यकुमार यादव एक अच्छे क्रिकेटर ही नहीं बल्कि अच्छे कप्तान भी हैं। वह खेल को एक रणनीति के द्वारा खेलते हैं।
- सूर्यकुमार यादव जानते थे की मैच की दूसरी पारी में डीयू (Dew) का फैक्टर हो सकता है इसीलिए उन्होंने पहले गेंदबाजी चुनी।
- अभिषेक शर्मा ने आते ही पहेली दो गेंद पर छक्के और चौके बरसा दिए। इससे साफ जाहिर होता है कि भारतीय टीम डर कर नहीं खेलेगी। खेलने का अंदाज ऐसा ही रहेगा।
- वहीं स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव का जादू चला। सामने वाली टीम को कुछ समझ नहीं आया।
- अगर बात करें तेज गेंदबाजी की तो बुमराह की यॉर्कर हमेशा असरदार रहती है और वह इस मैच में भी देखने को मिला।
निष्कर्ष
एशिया कप 2025 का पहला मैच भारत जीत चुकी है। और जिस रणनीति के साथ भारतीय टीम एशिया कप में आई है। साफ जाहिर होता है की एशिया कप कीमत दावेदार भारतीय टीम हो सकती है।




