हरदोई: गर्रा पुल पर रील का शौक पड़ा भारी, पिकअप ने दो बाइकों को उड़ाया, 5 युवक लहूलुहान

पाली (हरदोई):

पाली गर्रा पुल के पास सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर
खबर में प्रयुक्त तस्वीर प्रतीकात्मक है।

पाली कस्बे से शाहाबाद जाने वाली सड़क पर बुधवार दोपहर गर्रा पुल के पास ऐसा हादसा हुआ कि कुछ देर के लिए पूरा रास्ता थम सा गया। तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने दो बाइकों को एक साथ टक्कर मार दी। बाइकों पर सवार पांच युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। सड़क पर खून फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसा उस वक्त हुआ जब सभी युवक गर्रा पुल पर रील बनाकर अपने गांव लौट रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने सामने से आती बाइकों को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

प्रैक्टिकल देकर गए थे पुल पर

भापुर गांव निवासी संतोष पुत्र लक्ष्मण और शोभित पुत्र रामभोले पाली के पंत इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र हैं। दोनों ने गुरुवार को प्रैक्टिकल दिया था। इसके बाद गांव के ही पृथ्वीराज पुत्र रामगोपाल, विजय पुत्र बड़काई और अमिरता गांव निवासी अभिषेक पुत्र मुनेंद्र के साथ दो बाइकों से गर्रा पुल पहुंचे।

स्थानीय युवाओं के मुताबिक पुल पर कुछ देर तक रील बनाई गई। दोपहर करीब ढाई बजे सभी वापस घर के लिए निकले। जैसे ही वे गर्रा पुल के नीचे लगने वाली स्थायी मछली मंडी के पास पहुंचे, तभी गंगा घाट की ओर से आ रही पिकअप ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।

चीख-पुकार, सड़क पर बिखरा खून

टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़े। किसी के सिर से खून बहने लगा तो किसी का हाथ-पैर मुड़ गया। सड़क पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर दौड़कर पहुंचे और किसी तरह युवकों को सड़क से हटाया। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भिजवाया।

तीन युवक हरदोई रेफर

सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने तीन युवकों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। वहीं पृथ्वीराज के कंधे की हड्डी टूटने की बात सामने आई, जिसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्रा पुल और मछली मंडी के पास आए दिन तेज रफ्तार वाहनों से हादसे होते रहते हैं। न तो यहां स्पीड ब्रेकर हैं और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। हादसे के बाद लोगों ने प्रशासन से इस रास्ते पर सख्ती और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

पाली पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की