Hardoi news: पैसे मांगने पर दवा एजेंसी मालिक को झोलाछाप डॉक्टर ने दी जान से मारने की धमकी

हरदोई

पैसे मांगने पर दवा एजेंसी मालिक को धमकी देता झोलाछाप डॉक्टर, हरदोई

हरदोई जिले में दवा कारोबार से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि बकाया पैसे मांगने पर एक झोलाछाप डॉक्टर ने दवा एजेंसी मालिक को न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित दवा एजेंसी मालिक मोहम्मद सोहेल स्वास्थ्य हैं, जिनकी दवाई की दुकान हरदोई के बख्तावर पुरवा इलाके में स्थित है। सोहेल के मुताबिक, पिहानी चुंगी क्षेत्र में दुकान चलाने वाले एक डॉक्टर ने करीब 6 महीने पहले ₹9000 की दवाइयां उधार ली थीं।

सोहेल का कहना है कि डॉक्टर ने अब तक केवल ₹3000 की रकम तीन किस्तों में वापस की, जबकि बाकी पैसा देने से वह लगातार टालमटोल करता रहा। जब एजेंसी मालिक ने हाल ही में अपना बचा हुआ पैसा मांगा, तो डॉक्टर भड़क गया।

आरोप है कि डॉक्टर ने पैसे देने से इनकार करते हुए धार्मिक गालियां दीं और कहा कि “जो करना है कर लो, पैसे नहीं दूंगा”, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना से आहत दवा एजेंसी मालिक ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस में लिखित शिकायत देगा।

फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की