Ananya pandey net worth 2025:अनन्या पांडे बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। इन्होंने “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और इन्हें लोगों के द्वारा ट्रॉल भी होना पड़ा। लेकिन इन्होंने लगातार मेहनत की और अपनी फैन फॉलोइंग में इजाफा किया। अब एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म “केसरी चैप्टर 2” में नजर आने वाली हैं दर्शक मूवी लांच होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हो सकता है इस बार अनन्या पांडे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दें। इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे “Ananya pandey net worth, बायोग्राफी और कार कलेक्शन” के बारे में तो चलिये शुरू करते हैं

Ananya pandey net worth
चक्की पांडे की बेटी अनन्या पांडे अभी सिर्फ 26 वर्ष की है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अनुमानित नेट वर्थ लगभग 70 से 75 करोड़ रुपए के बीच में है अनन्या हर महीने लगभग 60 लाख रुपए और 1 साल में लगभग 7 करोड रुपए कमाती हैं। और इसी वर्ष 2025 में ही इन्होंने मुंबई में एक अपार्टमेंट भी लिया है जिसे शाहरुख खान की बीवी गौरी खान ने डिजाइन किया है।
आय के स्रोत
1. बॉलीवुड फिल्में:अनन्या पांडे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना चेहरा है। इसीलिए वह एक फिल्म की अच्छी खासी रकम चार्ज करती है।
2. विज्ञापन: मशहूर एक्ट्रेस होने के कारण कई ब्रांड इन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर भी बना चुके हैं और यह एक विज्ञापन करने के लगभग 20 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
3. सोशल मीडिया प्रमोशन: अनन्या पांडे के इस समय इंस्टाग्राम पर 26.4 मिलियन फॉलोअर है। इतने फॉलोअर होने के कारण इन्हें सोशल मीडिया प्रमोशन से अच्छी खासी रकम मिलती है।
अनन्या पांडे बायोग्राफी
अनन्या पांडे का जन्म 30 अक्टूबर 1998 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम चंकी पांडे है जो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रहे हैं। और माता का नाम भावना पांडे है इनका परिवार लंबे समय से बॉलीवुड से जुड़ा हुआ है।
इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से पूरी की। इसके बाद उनको लॉस एंजेलिस यूनिवर्सिटी में चुना गया लेकिन फिल्मों में करियर बनाने के लिए इन्हें पढ़ाई को छोड़ना पड़ा। इन्होंने बॉलीवुड करियर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ के साथ वर्ष 2019 में “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” से की।
अनन्या पांडे की 5 सुपरहिट फिल्में
नीचे अनन्या पांडे की कुछ सुपरहिट फिल्मों के नाम दिए गए हैं।
- पति पत्नी और वो
- खाली पीली
- गहराइयां
- लाइगर
- ड्रीम गर्ल 2
- खो गए हम कहाँ
कार कलेक्शन
अनन्या केवल एक्टिंग में ही नहीं बल्कि कार कलेक्शन के मामले में भी किसी से कम नहीं है। आईए जानते हैं उनकी कुछ कारों के बारे में
- Range Rover – 3.30 करोड़
- BMW 7 series – 1.70 करोड़
- Mercedes E class – 80 लाख
- Skoda superb – लगभग 30 लाख
निष्कर्ष
अनन्या पांडे बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्री में गिनी जाती हैं उन्हें पहले स्ट्रगल करना पड़ा और फिर बाद में सफलता मिली। हमें इससे यह प्रेरणा मिलती है की जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। उनकी नेट वर्थ और कार कलेक्शन को देखकर उनके बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बॉलीवुड की कितनी बड़ी अभिनेत्री हैं।
FAQ
अनन्या पांडे के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. अनन्या पांडे की उम्र कितनी है?
उत्तर – 26 वर्ष।
Q2. क्या अनन्या पांडे की शादी हो चुकी है?
उत्तर – जी नहीं। वह अभी अविवाहित हैं।
Q3. अनन्या पांडे के पिता कौन हैं?
उत्तर – उनके पिता मशहूर बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे हैं।
Q4. अनन्या पांडे की मां का नाम क्या है?
उत्तर – उनकी माता का नाम भावना पांडे है।
Q5. अनन्या पांडे की हाइट कितनी है?
उत्तर – उनकी लंबाई 5 फीट 7 इंच है मतलब लगभग 170 सेंटीमीटर।
Q6. अनन्या पांडे का भाई कौन है?
उत्तर – उनका कोई सगा भाई नहीं है।




