अक्षर पटेल: अक्षर पटेल की नेट वर्थ लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच में है इन्हें भारतीय टीम का स्टार ऑल राउंडर माना जाता है उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20—तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अक्षर पटेल न केवल क्रिकेट मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हैं बल्कि अपनी मेहनत और लगन से आज करोड़ों की नेट वर्थ के मालिक बन चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।

अक्षर पटेल का शुरुआती जीवन
अक्षर पटेल का जन्म 20 जनवरी 1994 को गुजरात में हुआ था। उनका पूरा नाम अक्षर राजेश भाई पटेल है। इन्होंने अपने स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद क्रिकेट में रुचि आई और क्रिकेट में मेहनत और लगन से घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने के बाद उन्हें रणजी ट्रॉफी का भी मौका मिला जहां से उनकी किस्मत चमक गई।
अक्षर पटेल का क्रिकेट करियर
अक्षर ने अभी वर्ल्ड कप 2024 में भारत के विकेट गिर जाने के बाद विराट कोहली के साथ पार्टनरशिप करके वर्ल्ड कप जितने में अहम भूमिका निभाई।
- वे एक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ और उपयोगी लोअर ऑर्डर बल्लेबाज़ हैं।
- आईपीएल में अक्षर पटेल की पहचान एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कई शानदार मैच जिताए हैं।
- टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों को परेशान किया है।
- उन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया जब भी विकेट या रन की जरूरत होती है तो अक्षर पटेल में सबसे अधिक जिम्मेदारी ली।
अक्षर पटेल नेट वर्थ 2025
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षर पटेल की नेट वर्थ लगभग 50 से 60 करोड रुपए के बीच में है। उनकी आय का मुख्य स्रोत भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से मिलने वाला वेतन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट और उनके अन्य निवेश हैं जहां से उन्हें अच्छा रिटर्न मिलता है।
BCCI से कमाई

अक्षर पटेल BCCI की ग्रेड B के खिलाड़ी हैं जिसके तहत उन्हें सालाना 3 करोड़ रुपये का फिक्स वेतन मिलता है इसके अलावा मैच उन्हें टेस्ट, वनडे और T20 मैच खेलने के लिए अलग-अलग फीस दी जाती है।
- टेस्ट: 15 लाख रुपए प्रति मैच
- वनडे: 6 लाख रुपए प्रति मैच
- T20: 3 लाख रुपए प्रति मैच
IPL सैलरी
अक्षर पटेल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल के लिए खेलते हैं जहां से उन्हें प्रति सीजन लगभग 13 से 14 करोड़ रुपए की कमाई होती है। आईपीएल की हर सीजन में वह सबसे असरदार ऑल राउंडर साबित होते हैं। हर सीजन इनकी रकम में बढ़ोतरी हो रही है।
ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई
अक्षर पटेल कई बड़े ब्रांड्स का प्रचार करते हैं, जिससे उनकी कमाई में और इजाफा होता है वह कई बड़े ब्रांड जैसे – puma, my 11 circle, और fast&up के साथ काम कर चुके हैं। आगे आने वाले समय में अक्षर कई बड़े ब्रांड के साथ नजर आ सकते हैं।
कार कलेक्शन और प्रॉपर्टी
अक्षर पटेल को लग्जरी कारों का काफी शौक है उनके पास Mercedes-Benz, Audi और BMW जैसी महंगी गाड़ियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा उन्होंने गुजरात के आनंद जिले में एक शानदार बंगला खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों में है।
निष्कर्ष
अक्षर पटेल आज भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर्स में से एक हैं। उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति जुनून ने उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए वे एक प्रेरणा हैं। आने वाले समय में अक्षर भारत के मुख्य ऑलराउंडर के रूप में देखे जाएंगे।
FAQ
अक्षर पटेल के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. अक्षर पटेल की उम्र कितनी है?
उत्तर – 2025 के अनुसार उनकी उम्र 31 वर्ष है।
Q2. क्या अक्षर पटेल की शादी हो चुकी है?
उत्तर – जी हां। उनकी पत्नी का नाम मेहा पटेल है।
Q3. अक्षर पटेल का भारतीय टीम में रोल क्या है?
उत्तर – वह भारतीय टीम में एक ऑल राउंडर की भूमिका निभाते हैं।
Q4. उनकी वाइफ मेहा पटेल की उम्र कितनी है?
उत्तर – 2025 के अनुसार उनकी उम्र 28 वर्ष है।
Q5. अक्षर पटेल के कितने बच्चे हैं?
उत्तर – उनका एक बेटा है। जिसका नाम हक्श पटेल है।




