Uber Black: अब इन शहरो में भी उपलब्ध जाने पूरी जानकारी
Uber black भारत में एक प्रीमियम कैब सर्विस है जो Uber कंपनी द्वारा संचालित की जाती है इसमे हाई क्लास SUV और महँगी कारो का इस्तेमाल किया जाता है जैसे – टोयोटा फोर्चूनर, MG हेक्टर, स्कार्पियो N, और SUVs और MUV जैसी महँगी कारें इस सुविधा में उपलब्ध हैं साथ ही यह कैब प्रोफेशनल ड्राईवर और लक्ज़री सेवाओं के लिए जानी जाती है इस कैब की सवारी बिज़नेस मीटिंग, इवेंट, एअरपोर्ट, या आरामदायक सफ़र के शौक़ीन लोग करते हैं।

क्या है Uber black
Uber कंपनी द्वारा संचालित यह सुविधा हाई रेंज प्राइस और अच्छे बिज़नेस मैन लोगो के लिए जानी जाती है Uber black नाम इसलिए रखा गया क्योंकि इसमे काली गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। जिसे Uber ने 2024 में भारत में लांच किया था और इसकी शुरुआत मुंबई जैसे प्रीमियम शहर से की गई थी इसमे आरामदायक सफ़र जैसे – आरामदायक सीट्स, प्रोफेशनल ड्राईवर, बेहतर AC और साथ ही पानी की व्यवस्था इत्यादि।
Uber black किराया
Uber black का किराया साधारण टैक्सी किराये से लगभग 50% ज्यादा होता है उदहारण के तौर पर मान लीजिये अगर साधारण टैक्सी का किराया 1000 रुपये है तो Uber black के लिए आपको 1500 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।
Uber black कैसे बुक करे
- सबसे पाहले Uber app खोले और pickup लोकेशन सबमिट करे
- इसके बाद टैक्सी में Uber black आप्शन को चुने
- सेवा चुने जो आपको राइड के समय चाहिए
- इसके बाद आप बुकिंग सबमिट करे
- टैक्सी 5 से 10 मिनट पर आपके पास हाजिर हो जाएगी ( ट्रैफिक होने पर समय अतिरिक्त लग सकता है )
प्रीमियम कैब सर्विस भारत सारांश
- भारत में Uber black की शुरुआत सितम्बर वर्ष 2024 में की गई थी
- Uber black में सिर्फ काले रंग की SUV और MUV जैसी महँगी कारों का इस्तेमाल किया जाता है
- Uber black किराये की कीमत नार्मल टैक्सी के मुकाबले लगभग 50% अधिक होती है
- इसमे आपको कुछ प्रीमियम सुविधाएँ जैसे – गाने सुनना, AC, बिना बात किये हुए भी सफ़र कर सकते है
निष्कर्ष
Uber Black भारत में प्रीमियम कैब सेगमेंट के लिए एक बड़ा बदलाव है। यह न सिर्फ लक्ज़री और आराम देता है, बल्कि यात्री को पूरी तरह व्यक्तिगत अनुभव भी प्रदान करता है। अगर आप स्टाइल और सुविधा में समझौता नहीं करना चाहते, तो Uber Black एक बेहतरीन विकल्प है।




