प्रेमिका के घर बक्से में छिपा प्रेमी, 45 मिनट तक रहा बंद; पुलिस ने ताला तुड़वाकर निकाला बाहर

कानपुर (उत्तर प्रदेश):

कानपुर में प्रेमिका के घर बक्से में बंद प्रेमी का मामला

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड ने बक्से में छुपा दिया और वह 45 मिनट तक बक्से के अंदर ही बंद रहा। मामला तब सामने आया जब घरवालों को शक हुआ और उन्होंने लड़की के कमरे की तलाशी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था इसी दौरान अचानक लड़की की चाची उसके घर आ पहुंची। लड़की की चाची को कुछ सही नहीं लगा और उन्हें शक हुआ तभी उन्होंने दरवाजा खटखटाया। चाची की आवाज सुनते ही लड़की घबरा गई और उसने कमरे में रखे बक्से में बॉयफ्रेंड को छुपा दिया और ताला लगा दिया।

इसके बाद लड़की ने दरवाजा खोला तब चाची ने अंदर मौजूद व्यक्ति के बारे में पूछताछ की लेकिन कुछ बताने के बजाय लड़की उनसे ही उलझ गई और झगड़ा करने लगी। इसी बीच लड़की की मां और भाई दोनों आ पहुंचे परिवार वालों ने पूरे कमरे की तलाशी ली लेकिन कमरे के अंदर कोई भी नहीं मिला।

इस दौरान उन्हें बक्से के अंदर से कुछ आहट सुनाई दी शक होने पर जब लड़की से बक्से की चाबी मांगी गई तो उसने इनकार कर दिया इसके बाद परिजनों ने बक्से का ताला तोड़ने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी।

सूचना डायल 112 पर दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती से पूछताछ की और बक्से का ताला खुलवाया। ताला खुलते ही युवक बक्से के अंदर से निकला जिसे देखकर लड़की के घर वाले हैरान हो गए। युवक करीब पिछले 45 मिनट से बक्से के अंदर बंद था जब वह बाहर निकला तो उसकी सांस फूल रही थी।

पुलिस ने युवक और युवती दोनों को अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कानूनी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की