Greater noida news: बारात पर दबंगों का हमला, 10 बाराती गंभीर रूप से घायल, ICU में भर्ती

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश):

नोएडा सेक्टर 62 की तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मिनी जापान कहे जाने वाले ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज दिल दहला देने वाली खबर सामने निकल कर आई है जिसमें एक बारात में दबंगों ने हंगामा कर दिया और बारातियों पर लाठी, डंडों और फरसों से हमला किया जिसमें 10 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

तीन राउंड फायरिंग, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

घटना के दौरान हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए कि दबंगों ने तीन राउंड फायर भी की जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। केवल इतना ही नहीं दबंगों ने बारात में शामिल कई गाड़ियों की तोड़फोड़ भी की जिससे गाड़ियों को भारी नुकसान भी पहुंचा है हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

पुलिस के अनुसार बाराती और आरोपी दोनों जगनपुर गांव के निवासी हैं दोनों पक्षों के बीच काफी समय से पुरानी रंजिस चल रही थी बताया जा रहा है कि करीब 3 महीने पहले भी दोनों पक्षों में काफी झगड़ा हुआ था जिसकी रंजिश अब बारात के दौरान हिंसा में बदल गई।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जाएगा।

इलाके में इस घटना के बाद तनाव और डर का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की