Temba Babuma net worth: साउथ अफ्रीका के बेहद प्रचलित क्रिकेटर टेम्बा बवुमा इन दिनों भारत में वनडे सीरीज खेल रहे हैं उन्होंने कप्तान के तौर पर इंडिया को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराकर सीरीज अपने नाम की और वनडे में भी 358 रनों का टारगेट चेज करते हुए सीरीज को एक-एक से बराबर कर लिया है टेम्बा बवुमा अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए प्रसिद्ध हैं उन्होंने कप्तान के तौर पर अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है।
ऐसे में बहुत लोगों के मन मे यह सवाल है कि आखिर टेम्बा बवुमा कमाते कितना है इस आर्टिकल में हम उनकी नेट वर्थ कार कलेक्शन प्रॉपर्टी और लाइफस्टाइल के बारे में जानेंगे।

Temba Babuma net worth
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टेम्बा बवुमा की नेट 40 से 50 करोड रुपए के बीच में बताई जा रही है। उन्होंने यह आय साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से मिलने वाली फीस ब्रांड एंडोर्समेंट मैच फीस और अन्य क्रिकेट लीग से भी आता है। वह छोटे कद के हैं लेकिन परफॉर्मेंस उतनी ही लाजवाब देते हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल भी अपनी कप्तानी में जीता है वहां से भी अच्छी इनकम जनरेट हुई होगी क्योंकि जब भी प्लेयर्स अपने देश के लिए ट्रॉफी जीत कर आते हैं तो उन्हें प्राइज मनी दी जाती है और टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप जीतने के बाद टेम्बा बवुमा और भी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए हैं इसीलिए उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट के भी मौके अधिक मिल रहे हैं।
उन्हें टेस्ट मैच के लिए लगभग ₹3,60,000 वनडे के लिए ₹96,000 और T20 के लिए 64,000 फीस मिलती है।
Temba Babuma car collection
टेम्बा बवुमा को लग्जरी कारों का काफी ज्यादा शौक है इसीलिए उनके गैराज में एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां शामिल हैं जिनमें 1. बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज लगभग 1.84 करोड रुपए 2. Audi TT Sport लगभग 65 लाख 3. BMW X2 लगभग 45 लाख 4. Audi Q3 कीमत लगभग 50 लाख रुपए इत्यादि। इनके कार कलेक्शन की कीमत करोड़ों में है।
प्रॉपर्टी और लाइफस्टाइल
टेम्बा बवुमा काफी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं जो कि उनके कारों के कलेक्शन से साफ-साफ पता चलता है बावुमा अपनी फिटनेस और डायट रूटीन को लेकर बेहद अनुशासित हैं, जिससे उनका प्रदर्शन हमेशा टॉप पर रहता है।
इसके अलावा अगर बात करें प्रॉपर्टी की तो उनके पास साउथ अफ्रीका में केप टाउन के लैंगा (Langa) इलाके में उनका अपना घर है जिसमें हर एक लग्जरी सुविधा उपलब्ध है वहीं पर टेम्बा बवुमा अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।
Also read – mitchell marsh net worth and biography
पत्नी है बिजनेसमैन
टेम्बा बवुमा तो एक क्रिकेटर है ही लेकिन क्या कोई यह जानता है कि उनकी पत्नी क्या काम करती हैं वह जितना दिखने में खूबसूरत हैं उतना अच्छा बिजनेस भी कर लेती हैं
उनकी पत्नी फिला लोबी की ‘लोबी प्रॉपर्टीज‘ (Lobi Properties) नामक रियल एस्टेट कंपनी है, जो लग्जरी प्रॉपर्टीज बेचती है और यहां से भी बवुमा की नेट वर्थ में काफी सहयोग मिलता है।
क्रिकेट करियर हाइलाइट्स
- उन्होंने साउथ अफ्रीका को टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल जीताया।
- वनडे, टेस्ट और T20 तीनों फॉर्मेट में कप्तान रह चुके हैं।
- मैदान पर उन्हें शांत रणनीति और बेहतर बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।
- साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में टेम्बा बवुमा सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं।
निष्कर्ष
टेम्बा बवुमा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी का रुतबा सभी टीमों को दिखा चुके हैं उनकी बैटिंग स्टाइल काफी पसंद की जाती है वह छोटे कद के हैं उनकी बैटिंग में कहीं कोई कमी देखने को नहीं मिलती यही वजह है की आज टेम्बा बवुमा की नेट वर्थ में भी लगातर इजाफा हो रहा है। आने वाले समय में उनकी नेट वर्थ में और भी ज्यादा ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
FAQ
टेम्बा बवुमा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. टेम्बा बवुमा की लंबाई कितनी है?
उत्तर – उनकी लंबाई 5 फुट 4 इंच है।
Q2. टेम्बा बवुमा की उम्र कितनी है?
उत्तर – उनकी उम्र 35 वर्ष है।
Q3. टेम्बा बवुमा की पत्नी का नाम क्या है?
उत्तर – उनकी पत्नी का नाम फिला लोबी है।
Q4. क्या टेम्बा बवुमा SA 20 लीग खेलते हैं?
उत्तर – जी हां, और वहां से उन्हें अच्छी कमाई भी होती है।




