श्रेयस अय्यर की लग्ज़री कार कलेक्शन जानिए कौन‑कौन सी गाड़ियाँ हैं, उनके गैराज में
श्रेयस अय्यर: भारतीय टीम के मजबूत मिडिल आर्डर बैट्समैन के चर्चे पूरे भारत में तो हैं, ही ये सिर्फ अपने गेंद और बल्ले से ही नहीं बल्कि अपनी लक्ज़री गाड़ियों के लिए भी चर्चा में बने रहते हैं श्रेयस अय्यर ने अपने करिएर की शुरुआत एक सिंपल कार से की थी लेकिन आज ये ब्रांडेड महँगी कारों के शौक़ीन हैं और इनके पास करोड़ों का कार कलेक्शन मैजूद है जो इनके गेराज की शोभा बढाता है। आइये जानते हैं इनकी गाड़ियों के बारे में
1. Lamborghini Huracan

यह कार नहीं ये समझ लीजिये राकेट के सामान उड़ने वाली कार है यह कार श्रेयस अय्यर के कलेक्शन की सबसे महँगी कार है जो दमदार रेसिंग के लिए जानी जाती है यह सुपरकार 5.2‑लीटर V10 इंजन के साथ आती है और सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। यह कार लगभग 4.5 करोड़ के आस पास आती है।
2. Mercedes-AMG G63 ( G – Wagon )

यह दमदार SUV कम्फर्ट और रेसिंग दोनों के लिए जानी जाती है इसे क्रिकेटर और बॉलीवुड superstars की पहली पसंद माना जाता है, यह 4.0‑लीटर ट्विन टर्बो V8 इंजन वाली यह कार स्टाइल और पावर दोनों में टॉप है। इस कार की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये होगी।
3. Audi S5
Audi S5 श्रेयस की सबसे चर्चित गाड़ियों में से एक है। यह एक परफॉर्मेंस-बेस्ड स्पोर्ट्स सेडान है जिसमें 3.0-लीटर V6 टर्बो इंजन है। 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ने वाली यह गाड़ी नार्डो ग्रे कलर में बेहद आकर्षक दिखती है। इस कार की कीमत लगभग 75 लाख तक हो सकती है।
4. Kia Carnival

इस कार के साथ श्रेयस अय्यर कई बार एअरपोर्ट और कई जगह घूमते हुए नजर आये यह एक लक्ज़री कार या वैन है जो कम्फर्ट में नंबर 1 है यह 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ आती थी, जो 197 bhp की पावर और 440 Nm का टॉर्क पैदा करता था। इस कार के कीमत लगभग 35 लाख के आसपास थी।
5. Hyundai i20 Sportz

यह श्रेयस अय्यर की पहली कार या यूं कहे की यह करिएर की शुरुआत थी श्रेयस अय्यर की पहली कार Hyundai i20 थी, जिसे उन्होंने अपने अंडर‑19 क्रिकेट के दिनों में खरीदा था। टील ब्लू रंग की यह हैचबैक उनके संघर्ष और शुरुआती मेहनत की कहानी को दर्शाती है। इस कार की कीमत लगभग 7 से 8 लाख तक हो सकती है।
Car collection worth
श्रेयस अय्यर के कार कलेक्शन की कीमत भारतीय रुपये में लगभग 6.75 करोड़ से 7.5 करोड़ तक है
निष्कर्स
श्रेयस अय्यर की कार कलेक्शन —एक संघर्षशील युवा से लेकर एक कामयाब और स्टाइलिश क्रिकेट स्टार तक। उनकी गाड़ियों में न सिर्फ स्पीड और पावर है, बल्कि हर गाड़ी के पीछे एक कहानी भी है। श्रेयस अय्यर आज हर भारतीय के दिलो पर राज करते हैं ।





