Mohammad Shami net worth 2025: भारत के शानदार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को तो आप सभी लोग जानते ही होंगे जिन्होंने ODI वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेकर इतिहास रच दिया था उन्होंने न्यूजीलैंड के सामने सेमीफाइनल में 7 विकेट लिए थे जो यह दर्शाता है कि मोहम्मद शमी कितने खतरनाक गेंदबाज हैं। उनकी स्विंग गेंदबाजी अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को चकमा दे देती है।

Mohammad Shami net worth
मोहम्मद शमी की नेट वर्थ 55 से 65 करोड़ के बीच है। उनकी यह आय इंटरनेशनल क्रिकेट, आईपीएल, बीसीसीआई द्वारा मिलने वाला वेतन और ब्रांड एंडोर्समेंट द्वारा आती है। मोहम्मद शमी बीसीसीआई की ग्रेड A के प्लेयर हैं इसलिए उन्हें सालाना 5 करोड रुपए की फिक्स सैलरी प्राप्त होती है इसके अलावा मैच फीस अलग से मिलती है।
BCCI से इनकम
शमी, BCCI के Grade A खिलाड़ी हैं। उन्हें हर साल करीब ₹5 करोड़ रुपये की रिटेनर फीस मिलती है। इसके अलावा हर मैच की फीस अलग होती है:
- टेस्ट मैच: 15 लाख
- ODI मैच: 6 लाख
- T20i मैच: 3 लाख
इस तरह सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से ही उनकी सालाना इनकम करोड़ों में पहुँच जाती है।
IPL से इनकम
IPL ने मोहम्मद शमी की कमाई में बड़ा योगदान दिया है। 2025 में वह Sunrisers haidrabad टीम के लिए खेले, जहां उनका कॉन्ट्रैक्ट 10 करोड़ का था। इससे पहले उन्होंने Punjab Kings और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है।
कार कलेक्शन और प्रॉपर्टी
मोहम्मद शमी का एक शानदार फार्महाउस अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में है, जो बेहद खूबसूरत और लग्जरी है। उनके इस फार्म हाउस में क्रिकेट पिच भी है जहां पर वह अपनी बोलिंग की प्रैक्टिस करते रहते हैं। इसके अलावा उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है उनके पास निम्नलिखित गाड़ियां मौजूद है:
- Toyota land cruiser
- BMW X5
- Jaguar F Type
- Toyota Fortuner
शमी को कारों का शौक़ है, लेकिन उनका लाइफस्टाइल बेहद सादा और ग्राउंडेड है।
यह भी पढ़ें – Pawan sahu net worth and car collection
निजी जीवन (Personal life)
मोहम्मद शमी का जन्म 3 सितंबर 1990 को अमरोहा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। और अब वह अपनी मां के साथ अमरोहा में रहते हैं क्योंकि उनका अपनी पत्नी के साथ तलाक हो गया है और अब वह दोनों अलग-अलग रहते हैं।
मोहम्मद शमी के बारे में रोचक तथ्य
- शमी को जानवरों से बहुत प्यार है उनके फार्महाउस में कई पालतू कुत्ते हैं, और वे अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करते हैं।
- ICC World Cup 2023 में शमी ने मात्र 7 मैचों में 24 विकेट लेकर सभी को चौंका दिया था। वह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने और भारत को फाइनल तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
- शमी उन कुछ गेंदबाजों में से हैं जो पुरानी गेंद से भी Reverse Swing और Seam Movement दोनों कर लेते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
- बचपन में शमी का सपना पुलिस में भर्ती होने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें क्रिकेट की पिच पर पहुँचा दिया और आज वह देश के टॉप गेंदबाजों में हैं।
निष्कर्ष
मोहम्मद शमी ने अपनी मेहनत और जुनून से क्रिकेट की दुनिया में अच्छी पहचान बनाई है उन्हें केवल भारत में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में स्विंग मास्टर के नाम से जाना जाता है। आज वह न सिर्फ भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में शामिल हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी सफल हैं।
FAQ
मोहम्मद शमी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. मोहम्मद शमी कौन सी IPL टीम से खेलते हैं?
उत्तर – सनराइजर्स हैदराबाद से
Q2. मोहम्मद शमी अब कहां रहते हैं?
उत्तर – अब वह अपनी मां के साथ अमरोहा वाले फार्म हाउस पर रहते हैं।
Q3. मोहम्मद शमी की आईपीएल सैलरी क्या है?
उत्तर – 2025 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड रुपए में खरीदा था।
Q4. क्या मोहम्मद शमी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं?
उत्तर – जी नहीं, अभी उन्होंने संन्यास नहीं लिया है।




Pingback: Gautam Gambhir Net Worth: संपत्ति जानकर दंग रह जाएंगे
Pingback: Fakhar Zaman Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं फखर