Top 10 political leader in india: जिनका नाम विदेशो में भी चलता है

Top 10 political leader in india: भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां अच्छे नेताओं की अहम भूमिका है कुछ नेता अपने काम, विचारधारा और जनता के बीच लोकप्रियता के कारण पूरे देश में जाने जाते हैं। आइए जानते हैं 2025 में भारत के टॉप 10 सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली नेताओं के बारे में।

1. नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)
  • पद: भारत के प्रधानमंत्री
  • पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (BJP)
  • उम्र: 75 वर्ष

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी

 

नरेंद्र मोदी को आज के समय में भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते है। उन्होंने देश में विकास, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों को बढ़ावा दिया है। वहीं नरेंद्र मोदी अपना पूजा पाठ और सनातन धर्म को मानने वाले व्यक्ति हैं उन्हें साधारण जीवन पसंद है वह अपने भाषण में अक्सर कहते रहते हैं हम तो फकीर हैं “झोला उठाकर चल पड़ेंगे”।

2. अमित शाह (Amit Shah)
  • पद: भारत के गृहमंत्री
  • पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (BJP)
  • उम्र: 61

गृह मंत्री अमित शाह

 

 

अमित शाह अपने दमदार भाषण के लिए जाने जाते हैं चाहे जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या फिर कोई अन्य मुद्दा हो उनका भाषण हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है। उन्हें भाजपा का “चाणक्य” भी कहा जाता है उन्होंने चुनावी मुद्दों और संगठन को मजबूत बनाने का काम बेहतर तरीके से किया है।

3. योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath)
  • पद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
  • पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (BJP)
  • उम्र: 53 वर्ष

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ “बुलडोजर बाबा” के नाम से भी जाने जाते हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश में जेवर एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेसवे और राम मंदिर जैसे बड़े प्रोजेक्ट तैयार किए। उन्हें सशक्त कानून और माफियाओं को ढेर करने के लिए भी जाना जाता है। भारत में केवल अकेले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है जिनके लिए पूरे भारत की जनता चाहती है कि वह हमारे राज्य के भी मुख्यमंत्री बने।

4. राहुल गांधी (Rahul Gandhi)
  • पद: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष
  • पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • उम्र: 55 वर्ष

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गाँधी

 

राहुल गांधी को युवाओं का नेता भी कहा जाता है वह कांग्रेस पार्टी के प्रमुख चेहरे हैं उन्होंने पिछले वर्ष “भारत जोड़ो यात्रा” में करोड़ों लोगों को एकत्रित किया और आश्वासन दिया कि वह युवाओं के लिए बेरोजगारी पर काम करेंगे। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। कई लोग उन्हें अगला प्रधानमंत्री भी बता रहे हैं।

5. अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal)
  • पद: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री
  • पार्टी: आम आदमी पार्टी (APP)
  • उम्र: 57 वर्ष

दिल्ली के पूर्व CM अरविन्द केजरीवाल

 

केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार किए। उनका “मुफ्त बिजली-पानी” और “मोहल्ला क्लिनिक” मॉडल देशभर में चर्चा का विषय बना रहा लेकिन उन्हें पिछले वर्ष भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भी जाना पड़ा फिर भी उन्होंने जेल के अंदर से ही मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ा लेकिन बीजेपी के सामने वह हार गए।

6. ममता बनर्जी (Mamta Banarji)
  • पद: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री
  • पार्टी: तृणमूल कांग्रेस (TMC)
  • उम्र: 70 वर्ष

ममता बनर्जी

 

ममता बनर्जी भारत की सबसे सशक्त महिला नेताओं में से एक हैं। उन्होंने बीजेपी को बंगाल में रोकने में बड़ी भूमिका निभाई। जनता से सीधा जुड़ाव और महिला सशक्तिकरण पर उनका विशेष ध्यान रहता है। वह कई वर्षों से लगातार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रही हैं।

7. नीतीश कुमार (Nitish Kumar)
  • पद: बिहार के मुख्यमंत्री
  • पार्टी: जनता दल यूनाइटेड (JDU)
  • उम्र: 74 वर्ष

वर्तमान मुख्यमंत्री विहार नितीश कुमार

 

नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षा, सड़क और कानून व्यवस्था में अहम सुधार किया उन्होंने बिहार के अंदर अपनी पार्टी से सबसे ज्यादा सीट हासिल की। पिछले वर्ष चुनाव के दौरान नीतीश कुमार बीजेपी में शामिल हुए इसलिए भाजपा केंद्र में आ सकी।

8. शरद पवार (Sharad Pawar)
  • पद: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
  • पार्टी: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
  • उम्र: 84 वर्ष

शरद पवार भारतीय राजनीति के अनुभवी और चतुर नेताओं में से एक हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में उनका दशकों से बड़ा प्रभाव रहा है। उनकी राजनीतिक समझ और रणनीति की सभी पार्टियां सराहना करती हैं।

9. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)
  • पद: राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी
  • पार्टी: समाजवादी पार्टी (SP)
  • उम्र: 52 वर्ष

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के युवा और संघर्षशील नेता हैं वे किसानों, युवाओं और गरीबों के हक की आवाज उठाते रहते हैं। उनके विकास कार्यों में “लखनऊ मेट्रो” और “एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स” खास हैं। उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में हमेशा छाई रहती है भाजपा के अलावा सबसे ज्यादा सीट अखिलेश यादव की ही होती हैं। कई लोग उन्हें उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बता रहे हैं।

10. तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav)
  • पद: बिहार विधानसभा के ऊर्जावान नेता
  • पार्टी: राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
  • उम्र: 36 वर्ष

तेजश्वी यादव

तेजस्वी यादव युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। वे बेरोजगारी और विकास जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं। उन्हें बिहार की नई राजनीति का चेहरा माना जाता है।

यह भी पढ़ें – ध्रुव राठी नेट वर्थ और कार कलेक्शन 

निष्कर्ष

भारत में नेताओं की लोकप्रियता समय के साथ बदलती रहती है, लेकिन ऊपर बताए गए नेता अपने काम, विचारधारा और जनता से जुड़ाव की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं।

नरेंद्र मोदी, अमित शाह, और योगी आदित्यनाथ वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर सबसे मजबूत नेता हैं।

FAQ

भारत के नेताओं के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब नीचे दिए गए हैं।

Q1. भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक नेता कौन है?

उत्तर – वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री पद पर तैनात नरेंद्र मोदी वर्तमान समय के सबसे बड़े नेता हैं।

Q2. भारत का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर – भारत का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को माना जाता है उनकी चर्चा केवल उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारत और विदेशों में भी होती है।

Q3. भारत में सबसे युवा नेता कौन हैं?

उत्तर – भारत में सबसे कम उम्र के नेता अखिलेश यादव हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की