Riyan Parag net worth 2025: रियान पराग असम के युवा क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी और ऑफ स्पिन गेंदबाजी से अपनी एक खास पहचान बनाई है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन और घरेलू क्रिकेट में योगदान के चलते, रियान ने न केवल फैंस का दिल जीता बल्कि अच्छी-खासी संपत्ति भी अर्जित की है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे रियान पराग की नेट वर्थ आय के स्रोत और उनकी जीवन शैली के बारे में।

रियान पराग का क्रिकेट करियर
रियान पराग का जन्म असम में हुआ। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का काफी शौक था इसलिए उन्होंने स्कूल के दिनों से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था
रियान असम के लिए रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर अपनी जगह मजबूत की है।
वह भारत की U-19 टीम का हिस्सा रहे हैं और 2018 अंडर-19 विश्व कप में भी खेले थे, जहाँ भारत ने खिताब जीता था।
IPL करियर
रियान पराग ने वर्ष 2019 में राजस्थान रॉयल्स टीम से आईपीएल में डेब्यू किया था। और 2019 से आज 2025 तक वह राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेलते हैं। वह एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और राइट आर्म स्पिन गेंदबाज हैं। रियान ने आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने आईपीएल 2025 में एक ओवर में लगातार पांच छक्के मारने का रिकॉर्ड भी बनाया।
रियान ने IPL में अपनी हिटिंग क्षमता और आत्मविश्वास से सबका ध्यान खींचा है। वह भविष्य में भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए एक बड़े खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
कार कलेक्शन और प्रॉपर्टी
रियान पराग असम के गुवाहाटी में एक खूबसूरत घर के मालिक हैं। उन्हें लग्जरी कारों का शौक है, और उनके पास Mercedes-Benz जैसी कार भी है।
Riyan Parag net worth
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रियान पराग की नेट वर्थ लगभग 15 करोड़ है। उनकी आय का अहम हिस्सा भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई द्वारा मिलने वाला वेतन, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और मैच फीस से आता है। रियान भारत की T20 टीम में डेब्यू कर चुके हैं। उनकी सबसे ज्यादा कमाई आईपीएल से होती है वह आईपीएल के एक प्रसिद्ध खिलाड़ी माने जाते हैं। और राजस्थान रॉयल्स के भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज भी है। रियान पिछले दो-तीन सालों से ज्यादा प्रसिद्ध हुए हैं और उनकी बल्लेबाजी में अलग चमक दिखाई देने लगी है।
यह भी पढ़ें – Mitchell marsh net worth and car collection
रियान पराग का परिवार
रियान का परिवार भी खेल से जुड़ा हुआ है। उनके पिता पराग दास असम के पूर्व रणजी खिलाड़ी हैं, जबकि उनकी माँ मीता पराग भारतीय महिला तैराक (National Swimmer) रही हैं।
रियान पराग के बारे में रोचक तथ्य
- रियान पराग असम से आने वाले पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने IPL में हाफ सेंचुरी लगाई।
- रियान अपना क्रिकेट आइडल एम. एस. धोनी को मानते हैं।
- वह फ्री टाइम में PUBG और Chess खेलना पसंद करते हैं।
- वह फिटनेस और योग के बहुत शौकीन हैं।
निष्कर्ष
रियान पराग भारतीय क्रिकेट का एक चमकता हुआ सितारा हैं। उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और लगातार बेहतर प्रदर्शन उन्हें आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए मजबूत उम्मीदवार बनाते हैं।
अगर वे ऐसे ही खेलते रहे तो आने वाले वर्षों में उन्हें भारत की सीनियर टीम में निश्चित रूप से देखा जा सकेगा।
FAQ
रियान पराग के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. रियान पराग की उम्र कितनी है?
उत्तर – 2025 के अनुसार, उनकी उम्र 23 वर्ष है।
Q2. रियान पराग IPL में किस टीम से खेलते हैं?
उत्तर – राजस्थान रॉयल्स के लिए।
Q3. रियान पराग का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर – रियान पराग का जन्म गुवाहाटी, असम में हुआ था।
Q4. रियान पराग के पिता का नाम क्या है?
उत्तर – उनके पिता का नाम पराग दास है।





Pingback: Deepak Chahar Net Worth: आय, सैलरी, कार, हाउस और लाइफस्टाइल
Pingback: Mitchell Marsh Net Worth 2025: बायोग्राफी करियर और परिवार
Pingback: Navdeep Singh Net Worth 2025: पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट की कुल संपत्ति