Jasprit Bumrah net worth 2026: जसप्रीत बुमराह केवल भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल गेंदबाजो में से एक हैं। अपनी अनोखी गेंदबाजी एक्शन और घातक यॉर्कर्स की वजह से बुमराह ने क्रिकेट की दुनिया में खास पहचान बनाई है। फैंस हमेशा उनकी कमाई और नेट वर्थ के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं। आज इस आर्टिकल में जसप्रीत बुमराह की नेट वर्थ, कार कलेक्शन, आईपीएल सैलरी और बायोग्राफी के बारे में विस्तार से जानेंगे।

जसप्रीत बुमराह नेट वर्थ
विभिन्न स्रोतों के अनुसार जसप्रीत बुमराह की 2026 में कुल नेट वर्थ लगभग 60 से 62 करोड रुपए के बीच में है। उनकी आय का ज्यादातर हिस्सा भारतीय किक्रेट बोर्ड (BCCI) द्वारा मिलने वाला वेतन, ब्रांड एंडोर्समेंट, आईपीएल कनट्रैक्ट और मैच फीस जिससे जसप्रीत की इनकम जनरेट होती है अन्य फास्ट बोलरो की तुलना में जसप्रीत की संपत्ति सबसे अधिक है क्योंकी यह सबसे सफल गेंदबाज है
जसप्रीत बुमराह की इनकम के मुख्य स्रोत
1. BCCI सैलरी: बुमराह BCCI के A+ ग्रेड कैटिगरी में शामिल हैं जहां से उन्हें सालाना 7 करोड रुपए की आय प्राप्त होती है।
2. IPL कॉन्ट्रैक्ट: बुमराह मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हैं वर्ष 2025 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 18 करोड रुपए में रिटर्न किया। कई क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है अगर बुमराह दूसरी टीम में जाते हैं तो उन्हें मुंह मांगी रकम मिल सकती है।
3. मैच फीस: सालाना 7 करोड रुपए फिक्स है और मैच फीस अलग से दी जाती है।
- टेस्ट मैच: 15 लाख रुपए प्रति मैच
- ODI मैच: 6 लाख रुपए प्रति मैच
- T20i मैच: 3 लाख रुपए प्रति मैच
4. ब्रांड एंडोर्समेंट: बुमराह कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं और हर एड कैंपेन से ₹1.5 से 2 करोड़ तक कमाते हैं।
जसप्रीत बुमराह की बायोग्राफी
बुमराह का पूरा नाम जसप्रीत जसवीर सिंह बुमराह है। इनका जन्म 6 दिसंबर 1993 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। बचपन से ही इन्हें क्रिकेट खेलने का शौक था। इसलिए इन्होंने स्कूल के दिनों में ही क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन की लेकिन उनके कोच का कहना था की जसप्रीत बुमराह कभी तेज गेंदबाज नहीं बन पाएंगे क्योंकि इनका रन अप बहुत छोटा है। लेकिन फिर भी इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से सबको गलत साबित करते हुए दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज बन गए।

जसप्रीत बुमराह का कार कलेक्शन
बुमराह केवल क्रिकेट के मैदान पर तेज नहीं है बल्कि उनके कारों के कलेक्शन में भी एक से बढ़कर एक सपोर्ट कारें मौजूद हैं।
- Mercedes Maybach S560
- Range Rover Velar
- Toyota Innova Crysta
- Nissan GT-R
- Toyota Fortuner
प्रॉपर्टी और लाइफस्टाइल
जसप्रीत बुमराह मुंबई और अहमदाबाद में आलीशान घरों के मालिक हैं। उनका मुंबई वाला घर मॉडर्न इंटीरियर और लग्जरी सुविधाओं से लैस है जिसकी कीमत करोड़ों में है।
जिसके चलते बुमराह काफी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं। लग्जरी के मामले में घर हो या गाड़ी किसी में पीछे नहीं है।
यह भी पढ़ें – Rishabh pant net worth 2025
निष्कर्ष
वर्तमान समय में जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर ठान लिया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है। वह अपनी मेहनत और प्रतिभा से इतनी नेट वर्थ और महंगी कारों के मालिक बन पाए हैं। उन्होंने युवाओं को एक अच्छी प्रेरणा दी।
FAQ
जसप्रीत बुमराह के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. जसप्रीत बुमराह की उम्र कितनी है?
उत्तर – 2025 के अनुसार उनकी उम्र 32 वर्ष है।
Q2. जसप्रीत बुमराह की पत्नी का नाम क्या है?
उत्तर – उनकी पत्नी का नाम संजना गणेशन है।
Q3. जसप्रीत बुमराह की आईपीएल में सैलरी कितनी है?
उत्तर – लगभग 18 करोड रुपए प्रति वर्ष।
Q4. बुमराह BCCI से कितनी सैलरी लेते हैं?
उत्तर – बुमराह बीसीसीआई की A+ ग्रेड में शामिल है। जिससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 7 करोड रुपए की आय प्राप्त होती है।
Q5. जसप्रीत बुमराह की लंबाई कितनी है?
उत्तर – लगभग 5 फुट 10 इंच।




