Mohammad Siraj net worth 2026: मोहम्मद सिराज भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से भारतीय क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल किया है। आज सिराज केवल अपनी गेंदबाजी के लिए ही नहीं बल्कि लग्जरी लाइफ़स्टाइल और बेहतर संपत्ति के लिए भी जाने जाते हैं। आज इस आर्टिकल में मोहम्मद सिराज की नेट वर्थ कार कलेक्शन और लाइफस्टाइल के बारे में विस्तार से जानेंगे।

मोहम्मद सिराज की नेट वर्थ
विभिन्न स्रोतों के अनुसार मोहम्मद सिराज की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 57 करोड रुपए बताई जा रही है। वह भारतीय क्रिकेट टीम में तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और साथ ही साथ आईपीएल से भी मोटी कमाई करते हैं। सिराज को grade A का खिलाड़ी घोषित किया गया है। जिससे उन्हें प्रतिवर्ष 5 करोड रुपए की फिक्स कमाई होती है। और प्रति मैच फीस अलग से दी जाती है।
IPL Salary
2026 में, गुजरात टाइटन्स ने सिराज को ₹12.25 करोड़ में खरीदा। आईपीएल में उनके प्रदर्शन के कारण उनकी सैलरी और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई
सिराज ने कई बड़े ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट किया है, जिनमें MyCircle11, CoinSwitch Kuber, ThumsUp और MyFitness शामिल हैं। जहां से वह करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं।
कार कलेक्शन
सिराज को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है इसीलिए उनके गैराज में कई महंगी महंगी गाड़ियां उपलब्ध हैं।
- Mercedes-Benz GLS 450
- BMW 5 Series
- Range Rover Vogue
- Mahindra Thar
- Toyota Corolla
- Toyota Fortuner
उनकी गाड़ियों की कीमत करोड़ों में होती है। यह महंगी गाड़ियां दर्शाती हैं कि सिराज को गाड़ियों का कितना शौक है
हैदराबाद में आलीशान प्रॉपर्टी
सिराज ने हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में ₹13 करोड़ की एक आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी है। यह घर उनके परिवार के लिए एक लक्ज़री निवास स्थान के रूप में है। जुबली हिल्स में उनकी यह संपत्ति आधुनिक सुविधाओं और शानदार इंटीरियर डिजाइन के लिए जानी जाती है।
मोहम्मद सिराज का रेस्टोरेंट
जुलाई 2026 में, सिराज ने बंजारा हिल्स, हैदराबाद में अपना खुद का रेस्टोरेंट “JOHARFA” खोला। यह निवेश उनके व्यवसायिक दृष्टिकोण को दर्शाता है क्रिकेट के अलावा उनकी दूसरी आय का स्रोत भी है।
यह भी पढ़ें – वैभव सूर्यवंशी की कुल संपत्ति कितनी है
संघर्ष से सफलता तक
सिराज की कहानी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। एक ऑटो-रिक्शा चालक के बेटे से लेकर भारत की क्रिकेट टीम में प्रमुख तेज गेंदबाज बनने तक, उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।
उनकी सफलता यह दर्शाती है कि कठिन परिश्रम, सही दिशा और जुनून से कोई भी सपना सच हो सकता है।
FAQ
मोहम्मद सिराज के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. मोहम्मद सिराज की उम्र कितनी है?
उत्तर – 2025 के अनुसार उनकी उम्र 31 वर्ष है।
Q2. क्या मोहम्मद सिराज की शादी हो चुकी है?
उत्तर – जी नहीं। अभी वह अविवाहित हैं।
Q3. सिराज की सबसे महंगी कार कौन सी है?
उत्तर – उनकी सबसे महंगी कार Range Rover vogue है।
Q4. सिराज आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं?
उत्तर – गुजरात टाइटंस के लिए।
Q5. सिराज के नए होटल का नाम क्या है?
उत्तर – उनके नए होटल का नाम JOHARFA है।





Pingback: Dhruv Jurel Net Worth 2025: क्रिकेट, बायोग्राफी, कार कलेक्शन