सुफियान मुकीम नेट वर्थ: कार कलेक्शन और क्रिकेट की पूरी जानकारी
सुफियान मुकीम पाकिस्तान के युवा स्पिनर गेंदबाज हैं इन्होंने कम समय में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है। इस आर्टिकल में सुफियान मुकीम की नेट वर्थ कार कलेक्शन और क्रिकेट के बारे में विस्तार से जानेंगे।

सुफियान मुकीम बायोग्राफी
सुफियान मुकीम का जन्म 15 नवंबर 1999 को पाकिस्तान में हुआ था बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का जुनून सवार था लेकिन आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उन्होंने टेप बॉल से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की फिर बाद में रावलपिंडी क्रिकेट अकादमी में भी प्रशिक्षण किया। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक जा पहुंचे।
सुफियान मुकीम का क्रिकेट करियर
सुफियान ने 3 अक्टूबर 2023 को एशियाई खेलों के दौरान हांगकांग के खिलाफ T20 डेब्यू किया था। T20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद 22 दिसंबर 2024 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया।
दिसंबर 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उन्होंने 5 विकेट 3 रन देकर पाकिस्तान के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा दर्ज किया जिसे उन्होंने एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया इस तरह की गेंदबाजी पहले कभी देखने को नहीं मिली। उनके अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट के आंकड़े नीचे दिए गए हैं।
- T20 मैच: 9
- विकेट: 16
- औसत: 11.62
- सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 5/3 पांच विकेट लेकर तीन रन दिए।
और वनडे क्रिकेट में भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए अच्छे अच्छे बल्लेबाजों को परेशान किया। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की सुफियान मुकीम पाकिस्तान के लिए एक सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है। उनके अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट के आंकड़े नीचे दिए गए हैं।
- ODI मैच: 4
- विकेट: 8
- औसत: 22.75
- सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 4/52
सुफियान मुकीम नेट वर्थ
सुफियान मुकीम की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 2 करोड़ PKR है उन्हें यह आय PCB सैलरी, PSL कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है।
Note – सुफियान मुकीम की नेट वर्थ का जिक्र कहीं सोशल मीडिया पर नहीं किया गया है यह एक अनुमान है।
निष्कर्ष
सुफियान मुकीम पाकिस्तान के लिए उभरते हुए सितारे हैं इन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान कायम की है। वह युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी हैं की मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। आने वाले समय में सुफियान को वर्ल्ड क्लास स्पिनर की भूमिका भी मिल सकती है।
FAQ
सुफियान मुकीम के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. सुफियान मुकीम की उम्र कितनी है?
उत्तर – 2025 के अनुसार उनकी उम्र 25 वर्ष है।
Q2. क्या सुफियान मुकीम की शादी हो चुकी है?
उत्तर – जी नहीं। वह अभी अविवाहित हैं।
Q3. सुफियान मुकीम PSL में किस टीम से खेलते हैं?
उत्तर – पेशावर ज़ालमी
Q4. क्या सुफियान मुकीम एशिया कप 2025 में खेलेंगे?
उत्तर – एशिया कप 2025 के लिए वह पाकिस्तान टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा है।




