KL Rahul net worth 2025: बायोग्राफी, IPL सैलरी और फैमिली डिटेल्स
केएल राहुल भारत के एक धाकड़ बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। वह अपने शांत स्वभाव और शानदार शॉट्स के लिए मशहूर हैं। वर्तमान समय में राहुल भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और IPL में भी बड़ी कीमत पर बिकते हैं। इस आर्तिक्ले में हम जानेंगे नेट वर्थ, बायोग्राफी, IPL सैलरी और फै नेटमिली डिटेल्स इत्यादि। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। आईए जानते हैं राहुल के बारे में विस्तार से।

केएल राहुल बायोग्राफी
केएल राहुल का पूरा नाम कन्नौर लोकेश राहुल है उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 को बेंगलुरु कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूल शिक्षा बेंगलुरु से ही प्राप्त की। बचपन से ही इनका मन क्रिकेट में लगता था इसीलिए इन्होंने अपने करियर के लिए क्रिकेट को चुना और लगातार मेहनत की। घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने पर इन्हें रणजी में जगह मिली और अच्छा प्रदर्शन करने पर इनका डेब्यू आईपीएल में हो गया। केएल राहुल ने मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी की। और अब उनके एक बेटी भी हुई है।
केएल राहुल नेट वर्थ 2025
रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 100 करोड़ से 110 करोड़ के बीच है। उनकी आय के मुख्य स्रोत भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा वेतन, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और कई जगह निवेश जहां से उन्हें अच्छी आमदनी होती है।
BCCI द्वारा कमाई

केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम की ग्रेड A में शामिल है। उन्हें बीसीसीआई की तरफ से प्रतिवर्ष 5 करोड रुपए का फिक्स वेतन मिलता है। और टेस्ट, वनडे और T20 पर मैच की फीस अलग-अलग दी जाती है।
- टेस्ट मैच: प्रति मैच 15 लाख
- वनडे मैच: प्रति मैच 6 लाख
- T20 मैच: प्रति मैच 3 लाख
ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई
केएल राहुल ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत ख्यात प्राप्त की है इसीलिए उन्हें हर ब्रांड अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहता है। उन्होंने कई बड़े ब्रांड के प्रचार कर चुके हैं जैसे: Dream11, My11circle, Paul & Shark, Cure.fit और Boldfit इत्यादि। जहां से उन्हें करोड़ों रुपए की रकम मिलती है।
केएल राहुल की IPL सैलरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी एक सीजन की आईपीएल सैलरी लगभग 15 से 17 करोड़ के बीच होती है। केएल राहुल आईपीएल के जाने माने खिलाड़ियों में से एक हैं उन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग के लिए कप्तानी भी की है लेकिन वर्तमान समय में वह दिल्ली कैपिटल के लिए खेलते हैं। दिल्ली कैपिटल ने केएल राहुल को कप्तानी का भी ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
केएल राहुल का कार कलेक्शन और प्रॉपर्टी
केएल राहुल केवल क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बल्कि लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक रखते हैं उनके गैराज में एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां मौजूद हैं।
- BMW X7
- Range Rover Velar
- Audi R8
- Range Rover vogue
- Lamborghini
राहुल का घर मुंबई में है जिसकी कीमत करोड़ों में है और मुंबई में भी उन्होंने एक अपार्टमेंट खरीदा है।
निष्कर्ष
केएल राहुल आज भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनकी बल्लेबाजी, फिटनेस, और शांत स्वभाव उन्हें खास बनाता है। IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट दोनों में राहुल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उनकी नेट वर्थ और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों में शामिल हो सकते हैं।
FAQ
केएल राहुल के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. केएल राहुल की उम्र कितनी है?
उत्तर – 2025 के अनुसार उनकी उम्र 33 वर्ष है।
Q2. केएल राहुल का टेस्ट डेब्यू कब हुआ?
उत्तर – 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ।
Q3. केएल राहुल के कितने बच्चे हैं?
उत्तर – उनकी एक बेटी है।
Q4. केएल राहुल की IPL सैलरी कितनी है?
उत्तर – लगभग 17 करोड़।
Q5. केएल राहुल का पूरा नाम क्या है?
उत्तर – उनका पूरा नाम “कन्नौर लोकेश राहुल” है।




