Khesari lal Yadav net worth: भोजपुरी सिनेमा के जाने माने अभिनेता खेसारी लाल यादव केवल अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई धमाकेदार ब्लॉकबस्टर फिल्में की जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और इनके गाने हमेशा ट्रेडिंग में रहते हैं। अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर खेसारी ने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। आज हम जानेंगे नेट वर्थ, बायोग्राफी, कार कलेक्शन और उनकी हिट मूवीज के बारे में।

खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति
खेसारी लाल यादव की कुल नेट वर्थ लगभग 16 से 18 करोड रुपए के बीच में है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया भोजपुरी फिल्में, भोजपुरी गाने, स्टेज शो और ब्रांड प्रमोशन है। खेसारी एक मूवी का लगभग 50 से 80 लाख रुपए चार्ज करते हैं। और एक गाने का लगभग 10 से 12 लख रुपए चार्ज करते हैं। स्टेज शो और ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी कमाई अलग से होती है। केवल भोजपुरी में ही नहीं बल्कि उनका चेहरा पूरे भारत में एक पहचान बन चुका है इसीलिए वह कई ब्रांड के एंबेसडर भी रहे हैं। आज उनका बिहार के पटना में एक आलीशान घर और मुंबई में एक अपार्टमेंट है। उन्होंने यह सब अपनी मेहनत और लगन से हासिल किया है।
खेसारी लाल यादव बायोग्राफी
खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार के छपरा में हुआ था उनके पिता का नाम मंगरु लाल यादव है। वह बहुत गरीब परिवार से आते थे आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उन्होंने दूध और लिट्टी चोखा बेचने का भी काम किया। जिससे उनका घर परिवार दो वक्त की रोटी खा सके। धीरे-धीरे वह नाचने और गाने लगे और वही अपने गांव के आसपास प्रोग्राम में जाने लगे। फिर उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहली फिल्म साजन चले ससुराल 2012 में की। इनकी यह मूवी लोगों को खूब पसंद आई और इन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना पैर जमा लिया।
कार कलेक्शन
एक्टिंग के साथ-साथ उन्हें कारों का भी काफी शौक है उनके गैराज में एक से एक लक्जरी गाड़ियां मौजूद हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है।
- टोयोटा फॉर्च्यूनर – कीमत 50 लाख।
- महिंद्र स्कॉर्पियो – कीमत 20 लाख।
- लैंड रोवर डिफेंडर – कीमत 1.50 करोड़।
- ऑडी Q7 – कीमत 65 लाख।
यह भी पढ़ें – पवन सिंह की कुल संपत्ति कितनी है
खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्में
खेसारी ने अपने पूरे फिल्मी करियर में 70 से ज्यादा फिल्में की हैं जिनमें से कुछ सुपरहिट फिल्में नीचे दी गई हैं।
- साजन चले ससुराल: उनकी पहली फिल्म जिससे वह प्रसिद्ध हुए।
- दुल्हन गंगा पार के: वर्ष 2018 में लॉन्च हुई यह मूवी एक्शन और रोमांस से भरपूर थी।
- बलम जी लव यू: इसमें खेसारी का रोल मजेदार और प्यार करने वाला हीरो का रहा।
- कुली नं. 1: इस फिल्म में खेसारी ने कॉमेडी और एक्शन दोनों का तड़का दिया।
- दिलवाला: इसमें उन्होंने प्यार और इमोशनल से भरा किरदार निभाया।
- नागिन: इस फिल्म में देव का किरदार निभाते हुए उन्होंने लोगों का दिल जीत।
- दुल्हन वही जो पिया मन भाए: इस मूवी में फैमिली के साथ-साथ प्यार भी था।
निष्कर्ष
खेसारी लाल यादव वर्तमान समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्होंने अपने हुनर से यह मुकाम हासिल किया और लोगों को प्रेरणा भी दी की मेहनत और लगन से कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है। उनकी नेट वर्थ और कार कलेक्शन को देखकर उनकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आने वाले समय में खेसारी को भारत की टॉप फिल्मों में देख सकते हैं।
FAQ
खेसारी लाल यादव के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. खेसारी लाल यादव की उम्र कितनी है?
उत्तर – 2025 के अनुसार उनकी उम्र 39 वर्ष है।
Q2. खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं?
उत्तर – लगभग 50 से 80 लाख रुपए के बीच।
Q3. खेसारी की पत्नी का नाम क्या है?
उत्तर – उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है।
Q4. खेसारी के कितने बच्चे हैं?
उत्तर – उनके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी।





Pingback: Dinesh Lal Yadav Net Worth 2025: बायोग्राफी, कार कलेक्शन, सुपरहिट फिल्में