Delhi high court news: हाई कोर्ट के अंदर बम क्या है मामला

दिल्ली हाई कोर्ट को शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त होता है जिसमें हाई कोर्ट के अंदर बम रखने का दावा किया गया। और कहा गया 2:00 बजे तक हाई कोर्ट परिसर खाली कर दें नहीं तो नमाज के बाद बम फट सकता है। जिससे सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए। और तलाश की जा रही है।
क्या है मामला
दरअसल बात यह है कि शुक्रवार को दिल्ली के हाई कोर्ट को धमकी भरा मेल भेजा जाता है जिसमें दावा किया जाता है की हाई कोर्ट के अंदर जज के चेंबर और अन्य हिस्सों में तीन बम रखे गए हैं। ईमेल में चेतावनी दी गई कि दोपहर की नमाज के बाद विस्फोट हो सकता है और 2 बजे तक परिसर खाली करने को कहा गया।
कोर्ट को खाली कराया गया
मीडिया जानकारी के अनुसार ईमेल प्राप्त होने के तुरंत बाद एजेंसियां हरकत में आ गई और तुरंत मौके पर पहुंचकर जज और वकीलों को तुरंत बाहर निकाला गया और तलाश शुरू कर दी गई।
साइबर जानकारी
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल इस धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में लगी है। प्रारंभिक जांच में संदेह है कि यह ईमेल किसी वीपीएन के जरिए भेजा गया हो सकता है, जैसा कि पहले की कई फर्जी धमकियों में देखा गया।
पहले भी हो मिलचुकी हैं ऐसी धमकियां
दिल्ली में हाल के महीनों में स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों को बम की धमकी वाले ईमेल मिलने की घटनाएं बढ़ी हैं। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री सचिवालय और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे लेकिन बाद में सारे ईमेल फर्जी साबित हुए। हो सकता है यह ईमेल भी फर्जी हो, लेकिन सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए इसीलिए एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।




