हार्दिक पांड्या ने गुरु को दिया 80 लाख का तोहफ़ा | पूरी कहानी
भारतीय क्रिकेट जगत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनके भाई कुणाल पांड्या ने अपने बचपन के कोच जितेंद्र सिंह को 80 लाख की सहायता प्रदान की। यह खबर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। फैंस हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या की सराहना कर रहे हैं। आईए जानते हैं पूरी कहानी के बारे में विस्तार से।

गुरु के लिए सम्मान
क्रिकेट जगत के ऑलराउंडर हार्दिक और कुणाल ने अपने बचपन के दोनों को भी नहीं भुलाया है। उनके बचपन के गुरु जितेंद्र सिंह ने उन्हें शिक्षा प्रदान की और इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। इसी आभार के लिए दोनों भाइयों ने समय-समय पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की।
कैसे की मदद
दोनों भाइयों ने इन खास मौकों पर की मदद।
1. पहली बहन की शादी: अपने कोच की बहन की शादी पर दोनों भाइयों ने शादी का पूरा खर्च उठाया। और उन्होंने कहा आपकी बहन और हमारी बहन दोनों समान हैं।
2. दूसरी बहन की शादी: दूसरी बहन की शादी पर उन्होंने 20 लाख रुपए की गाड़ी गिफ्ट की। और अन्य उपहार भी भेजे। दोनों भाइयों ने कोच से कहा की चिंता मत करो मिलकर संभाल लेंगे।
3. मां की बीमारी के दौरान: उनके कोच की मां की तबीयत ज्यादा खराब होने पर दोनों भाइयों ने मेडिकल का पूरा खर्च उठाया। और डॉक्टर की फीस भी दी।
4. आईपीएल जीत के बाद: जब क्रुणाल पांड्या आरसीबी (RCB) के साथ आईपीएल जीतने में सफल हुए, तो दोनों भाइयों ने मिलकर गुरु को ₹18 लाख की कार का उपहार दिया।
5. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान: हार्दिक पांड्या जब ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस लौटे तब उन्होंने बाइक दुर्घटना से बचने के लिए कोच को ₹600000 की गाड़ी गिफ्ट की।
6. टोटल रकम: इन सभी चरणों में की गई मदद की कुल राशि 80 लाख के करीब पहुंच जाती है।
कोच का बयान
जितेंद्र सिंह ने मीडिया में बयान देते हुए कहा की हार्दिक पांड्या ने मेरे पास फोन किया था। और कहा
“आपकी बहन मेरी भी बहन है। जब भी शादी की डेट फाइनल हो, मुझे बताना। खर्च की चिंता मत करना।”
जितेंद्र सिंह ने कहा हार्दिक पांड्या सम्मान करने वाला व्यक्ति है। और थोड़ा भावनात्मक भी है।
निष्कर्ष
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या का यह कदम बताता है कि असली स्टार वही है जो अपने साथ जुड़े लोगों को कभी न भूले। ₹80 लाख की आर्थिक मदद सिर्फ पैसों की कीमत नहीं, बल्कि अपने गुरु के प्रति सम्मान भी है।
FAQ
Q1. हार्दिक पांड्या के गुरु कौन हैं?
उत्तर – जितेंद्र सिंह
Q2. यह मदद किस अवसर पर दी गई?
उत्तर – शादी, गाड़ी, मेडिकल खर्च और कार गिफ्ट जैसे कई मौकों पर यह मदद दी गई।





Pingback: हार्दिक पांड्या की नेट वर्थ 2025 – आय, कार, घर और लाइफस्टाइल