Jasprit Bumrah Biography। नेट वर्थ कार कलेक्शन और क्रिकेट
वर्ल्ड क्रिकेट में कुछ ऐसे बॉलर आते हैं। जिनका फैन हर कोई हो जाता है। उन्हें में से एक है जसप्रीत बुमराह इन्होंने शानदार बॉलिंग से सबको अपना फैन बना लिया है। आईए जानते हैं जसप्रीत बुमराह के बारे में विस्तार से।

Jasprit Bumrah Biography in Hindi
इनका पूरा नाम जसप्रीत जसवीर सिंह बुमराह है। और इनका जन्म 6 दिसंबर 1993 को गुजरात में हुआ था। बचपन में ही पिता की मृत्यु हो जाने के बाद उन्हें बहुत संकट उठाना पड़ा। इसके बाद उनकी क्रिकेट में रुचि बढ़ने लगी और उन्होंने एकेडमी ज्वाइन की। लेकिन उनके कोच ने कहा की जसप्रीत कभी फास्ट बॉलर नहीं बन पाएगा। क्योंकि इसका रन अप बहुत छोटा है। लेकिन इसके बाद वह लगातार मेहनत करते रहे। और उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
आईपीएल करियर (IPL carrier)
- 2013 में वह मुंबई इंडियंस (MI) में शामिल हो गए।
- रोहित रोहित शर्मा की कप्तानी में वह मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बने।
- कई बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई।
- उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से अब तक लगभग 120 मैच खेले। जिसमें 150 प्लस विकेट भी लिए।
- आज तक के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 4 विकेट लेकर 14 रन दिए।
- उन्हें सालाना मुंबई इंडियंस की तरफ से लगभग 20 करोड रुपए दिए जाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय करियर (International carrier)
वनडे डेब्यू: 23 जनवरी 2016, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
- मैच 90, विकेट 140,
- बीसीसीआई की तरफ से प्रति मैच लगभग ₹6 लाख।
टी20 डेब्यू: 26 जनवरी 2016, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
- मैच 66+
- विकेट 80+
- बीसीसीआई की तरफ से प्रति मैच लगभग ₹300000
टेस्ट डेब्यू: 5 जनवरी 2018, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
- मैच 35
- विकेट 150
- बीसीसीआई की तरफ से लगभग 15 लाख रुपए मैच फीस
नेट वर्थ (Networth)
जसप्रीत बुमराह की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 100 करोड़ के आसपास है। जिसके आए के स्रोत निम्नलिखित हैं।
- बीसीसीआई मैच फीस
- आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट
- ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन के जरिए
कार कलेक्शन (Car Collection)
जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के दुनिया में ही नहीं बल्कि कारों के बहुत ही ज्यादा शौकीन है। नीचे दिए गए निम्नलिखित कार्य उनके गेराज में मौजूद हैं।
- Mercedes-Maybach S560: यह एक लक्जरी सेडान SUV है जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड रुपए है।
- Nissan GT-R: यह एक सपोर्ट कार है। जिसकी कीमत लगभग 2 करोड रुपए है।
- Range Rover Velar: यह सभी क्रिकेटरों में खासकर ज्यादा पसंद की जाती है। इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ के आसपास है।
निष्कर्ष
जसप्रीत बुमराह अपनी मेहनत और लगन से यहां तक पहुंचे हैं। अब जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं। उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट में जस्सी भाई के नाम से भी जाना जाता है। पावर प्ले और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की कला इनके पास मौजूद है।
FAQ
जसप्रीत बुमराह के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. जसप्रीत बुमराह की उम्र कितनी है?
उत्तर – 32 वर्ष।
Q2. जसप्रीत बुमराह की पत्नी का क्या नाम है?
उत्तर – संजना गणेशन।
Q3. बुमराह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कब किया था?
उत्तर – जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ।
Q4. जसप्रीत बुमराह आईपीएल में कितने पैसे लेते हैं?
उत्तर – लगभग 20 करोड़।




