Varun Chakravarty Biography। नेट वर्थ कार कलेक्शन और क्रिकेट
वरुण चक्रवर्ती भारत के एक उभरते सितारे हैं। यह पहले इंजीनियर हुआ करते थे लेकिन बचपन से ही इनको क्रिकेट का शौक था। इसीलिए इन्होंने जमकर मेहनत की। लेकिन इनका सिलेक्शन नहीं हो पा रहा था। वरुण चक्रवर्ती कहते हैं कि मैं थक गया था मुझे ऐसा लग रहा था कि अब मुझे क्रिकेट छोड़ देना चाहिए। लेकिन फिर भी मैं मेहनत करता रहा। और आखिरकार मेरा सिलेक्शन हो गया। आईए जानते हैं वरुण चक्रवर्ती के बारे में विस्तार से।

Varun Chakravarty Biography
वरुण चक्रवर्ती का जन्म 29 अगस्त 1991 को कर्नाटक के बीदर में हुआ था। इनका बचपन से ही मन क्रिकेट में लगता था। वह बचपन में चेन्नई में रहा करते थे वहीं इन्होंने स्कूलिंग की पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी शुरू किया। पहले वह विकेटकीपर बल्लेबाज हुआ करते थे। लेकिन धीरे-धीरे गेंदबाजी की ओर आकर्षित होते गए। स्कूलिंग के बाद इन्होंने एसआरएम यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्ट की डिग्री हासिल की। और नौकरी करने लगे। लेकिन उनका क्रिकेट का जुनून उन्हें फिर दोबारा खींच लाया।
आईपीएल करियर (IPL Carrier)
- वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स (PBSK) द्वारा वर्ष 2019 में आईपीएल में शामिल हुए। पंजाब किंग्स ने उन्हें 8.5 करोड रुपए में खरीदा। और उनका डेब्यू 27 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हुआ था।
- इसके बाद वर्ष 2020 में को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
- और आज तक वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए ही खेलते हैं।
IPL Stats: 2019 से लेकर और 2025 तक
- मैच – 69
- विकेट – 79
- इकोनॉमी – 7.7
- सर्वश्रेष्ठ बोलिंग – 5/20
अंतरराष्ट्रीय करियर (International carrier)
- T20 डेब्यू: जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ, और आज तक उन्होंने 18 T20 मैच खेले हैं जिसमें 33 विकेट झटके। अगर बात करें बेस्ट बोलिंग इनिंग की तो 5 विकेट लेकर 17 रन दिए।
- ODI डेब्यू: फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ, और उन्होंने ODI के केवल 4 मैच खेले हैं और 10 विकेट झटके सर्वश्रेष्ठ बोलिंग प्रदर्शन 5 विकेट लेकर 42 रन दिए।
जानिए शिवम दुबे की कार कलेक्शन के बारे में –– यहाँ क्लिक करे
नेट वर्थ और कार कलेक्शन
वरुण चक्रवर्ती की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 25 – 30 करोड रुपए के बीच में है। उनके आई के मुख्य स्रोत निम्नलिखित हैं।
- IPL कॉन्ट्रैक्ट: आईपीएल में हर साल KKR फ्रेंचाइजी से मोटी कमाई।
- BCCI सैलरी: बीसीसीआई की हर मैच की फीस अलग-अलग होती है जैसे Test – 15 लाख प्रति मैच, ODI– 6 लाख प्रति मैच, T20 – 3 लाख प्रति मैच।
- ब्रांड एंडोर्समेंट: वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ सालों में क्रिकेट के दुनिया पर राज करने लगे हैं। और लोग उन्हें देखना भी पसंद करते हैं। इसीलिए वह कंपनियों के विज्ञापन से मोटी कमाई करते हैं।
Car collection: क्रिकेट की दुनिया पर राज करने वाले वरुण चक्रवर्ती का कारों का कलेक्शन भी किसी महाराज से कम नहीं है।
- BMW X1 – कीमत लगभग 50 लाख।
- Audi Q3 – कीमत लगभग 60 लाख।
अभी दो गाड़ियों की ही जानकारी सामने आई है। उनके पास और भी गाड़ियां हो सकती हैं।
निष्कर्ष
वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम में कड़ी मेहनत से अपनी जगह पक्की की है। उनकी गेंदबाजी किसी को भी समझ में नहीं आ रही। ऐसे में वरुण चक्रवर्ती की सफलता और भी ज्यादा बढ़ सकती है। आने वाले समय में हम इन्हें भारत के मुख्य स्पिनर के तौर पर देख सकते हैं।
FAQ
वरुण चक्रवर्ती के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. वरुण चक्रवर्ती की उम्र कितनी है?
उत्तर – 34 वर्ष।
Q2. क्या वरुण चक्रवर्ती की शादी हो चुकी है?
उत्तर – जी हां। उनकी पत्नी का नाम नीलिमा है।
Q3. वरुण चक्रवर्ती की नेट वर्थ कितनी है?
उत्तर – लगभग 25 से 30 करोड़।
Q4. वरुण चक्रवर्ती आईपीएल से कितनी सैलरी लेते हैं?
उत्तर – लगभग 4 करोड़।
Q5. वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम में कब डेब्यू किया?
उत्तर – T20 में 2021 में श्रीलंका के खिलाफ, 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ ODI डेब्यु किया।




