सूर्यकुमार यादव Networth, Biography, Car Collection, Cricket की पूरी जानकारी
भारतीय टीम का एक ऐसा खिलाड़ी जो 360 डिग्री के नाम से भी जाना जाता है। और वह एशिया कप 2025 में कैप्टन के रूप में चुने गए हैं। उनका नाम है सूर्यकुमार यादव। सूर्यकुमार यादव अकेले ही मैच जीतने की क्षमता रखते हैं। यह प्रतिभाशाली और गुणवत्ता से भरपूर विचार वाले क्रिकेटर हैं। सूर्यकुमार यादव के सामने किसी भी गेंदबाज की नहीं जमती है। वह चाहे तो किसी भी गेंदबाज को कहीं पर भी शॉट मार सकते हैं ऐसी उनकी क्षमता है। आईए जानते हैं सूर्यकुमार यादव के बारे में विस्तार से।

सूर्यकुमार यादव का जीवन (Biography)
इनका पूरा नाम सूर्यकुमार अशोक यादव है। इनका जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम अशोक यादव है जो रोजगार से एक इंजीनियर हैं। और माता का नाम विमला यादव है जो एक ग्रहणी हैं। इन्होंने स्कूलिंग की पढ़ाई मुंबई से ही की। सूर्यकुमार यादव को बचपन से ही क्रिकेट का बहुत शौक था। पहले उन्होंने गली क्रिकेट खेलना शुरू किया फिर इसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी में एडमिशन लिया।
आईपीएल (IPL) करियर
- सूर्यकुमार यादव ने वर्ष 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से डेब्यू किया था।
- और फिर 2014 में KKR को आईपीएल ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका भी निभाई।
- इसके बाद वर्ष 2018 में मुंबई इंडियंस (MI) ने इन्हें एक्शन में खरीदा और तब से आज तक सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket)
- टी20 डेब्यू: 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ।
- वनडे डेब्यू: 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ।
- टेस्ट डेब्यू: 9 फरवरी 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ।
उपलब्धियां (Achievements)
- 2022 में ICC T20 Player of the Year का अवार्ड मिला।
- कई बार ICC रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बने।
- सबसे तेज 50 बनाने वाले फ्लेयरों में शामिल।
- मुंबई इंडियंस की जीत में अहम योगदान।
खेलने का स्टाइल (Shots)
- राइट हैंड बल्लेबाज
- मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की क्षमता जिससे लोग कहते हैं Mr. 360 डिग्री भी कहते हैं।
- रिवर्स स्वीप, स्कूप, रैम्प शॉट, लॉफ्टेड ड्राइव से भी ज्यादा शॉट खेल सकते हैं।
नेट वर्थ और कार कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 50 से 60 करोड रुपए के बीच में है।
- Car collection: Mercedes-Benz, Range Rover, BMW, Audi जैसे लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।
निष्कर्ष
सूर्यकुमार यादव आने वाले समय में एक बेहतरीन कप्तान के रूप में भी देखे जा सकते हैं। वह एक प्रभावशाली बैटर के रूप में भारतीय टीम के लिए उच्च हीरे के समान हैं। उनकी मेहनत और जुनून ने दुनिया भर में उन्हें एक खास पहचान दिलाई है।
FAQ
सूर्यकुमार यादव के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर नीचे दिए गए हैं।
Q1. सूर्यकुमार यादव की उम्र कितनी है?
उत्तर – 35 वर्ष।
Q2. सूर्यकुमार यादव एक मैच की कितनी फीस लेते हैं?
उत्तर – हर फॉर्मेट की अलग-अलग फीस होती है T20 में लगभग ₹300000 प्रति मैच इन्हें दिया जाता है।
Q3. सूर्यकुमार यादव को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – Mr. 360 डिग्री।
Q4. सूर्यकुमार यादव की पत्नी का नाम क्या है?
उत्तर – उनकी पत्नी का नाम देविषा शेट्टी है।
Q5. सूर्यकुमार यादव के कितने बच्चे हैं?
उत्तर – अभी तक उनके कोई भी संतान नहीं है।





Pingback: Rinku Singh Biography In Hindi। क्रिकेट करियर कार कलेक्शन नेट वर्थ