Yashashvi jaiswal biography: भारतीय क्रिकेट टीम में बहुत से ऐसे प्लेयर आते हैं जो अपने परफॉर्मेंस के दम पर पहचान बनाते हैं। उन्हें में से एक जायसवाल भी हैं। यशस्वी जायसवाल ने बहुत जल्द वर्ल्ड क्रिकेट में अपना नाम बना लिया है। उनके चर्चे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक हैं। इन्होंने इन दोनों देश में जाकर टेस्ट क्रिकेट में अलग ख्यात प्राप्त की है। आईए जानते हैं यशस्वी जायसवाल के बारे में विस्तार से।

यशस्वी जायसवाल का बचपन
इनका पूरा नाम यशस्वी भीमसिंह जायसवाल है। और इनका जन्म 28 दिसंबर 2001 को भदोही उत्तर प्रदेश में हुआ था। जायसवाल के पिता का नाम भूपेंद्र जायसवाल है जो पेसे से एक छोटे-मोटे व्यापारी है। इनकी माता का नाम कुमुद जायसवाल है। जो गृहणी हैं। जायसवाल को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। और इन्होंने क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन की जिससे कड़ी मेहनत करने के बाद इनका सिलेक्शन रणजी ट्रॉफी में हुआ।
यशस्वी जायसवाल का संघर्ष
इनका बचपन गरीबी और संघर्षों से भरा रहा है। उन्हें क्रिकेट अकादमी ज्वाइन करने के लिए मुंबई आना पड़ा।
- मुंबई आकर इन्होने आजाद मैदान पर क्रिकेट की प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया।
- उनके पास पैसे ना होने के कारण उन्हें टेंट में रहना पड़ा। जिसमें बरसात में पानी भर जाता था। फिर भी वह डटे रहे।
- ज्यादा तंगी होने के कारण उन्हें पानी पुरी का धंधा करना पड़ा। जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का गुजारा हो सके।
क्रिकेट करियर की शुरुआत
- यशस्वी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।
- लिस्ट A क्रिकेट में वे सबसे कम उम्र में डबल सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बने।
- जल्द ही वे मुंबई अंडर-19 टीम और फिर भारत अंडर-19 टीम का हिस्सा बने।
अंडर-19 की शुरुआत
यशस्वी जायसवाल का ICC U-19 करियर 2020 से शुरू हुआ।
- इस वर्ल्ड कप में जायसवाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी जीता।
- पाकिस्तान के सामने जायसवाल ने शानदार शतक लगाकर भारत को जीत दिलाई।
- 2020 वर्ल्ड कप से ही जायसवाल का क्रिकेट करियर उभरने लगा। और उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई।
यशस्वी जायसवाल IPL करियर
- वर्ष 2020 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया।
- पहले कुछ शुरुआती मैचों में जायसवाल ने स्ट्रगल किया और फिर उसके बाद शानदार प्रदर्शन किया।
- इसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स में ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। और अब हर साल आईपीएल में शानदार भूमिका निभाते हैं।
- 2025 तक जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के मुख्य बल्लेबाजों में से एक हैं।
यशस्वी जायसवाल क्रिकेट रिकॉर्ड
- जायसवाल ने आईपीएल में मात्र 13 गेंद में 50 रन का रिकॉर्ड।
- टेस्ट मैच में एक गेंद पर 13 रन मारने का रिकॉर्ड।
- ODI में डायरेक्ट डेब्यू
निष्कर्ष
यशस्वी जायसवाल ने छोटे दुनिया से आकर अपना बड़ा नाम कमाया। जो भारतीय क्रिकेट में ही नहीं बल्कि युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा है। जयसवाल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं।
FAQ
यशस्वी जायसवाल के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नहीं से दिए गए हैं।
Q1. यशस्वी जायसवाल IPL में किस टीम से खेलते हैं?
उत्तर – राजस्थान रॉयल्स।
Q2. यशस्वी जायसवाल का टेस्ट डेब्यू किस टीम के खिलाफ हुआ था?
उत्तर – उनका टेस्ट डेब्यू 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था।
Q3. यशस्वी जायसवाल ने क्रिकेट की शुरुआत कहाँ से की थी?
उत्तर – मुंबई के आजाद मैदान से प्रैक्टिस शुरू की।
Q4. यशस्वी जायसवाल की उम्र कितनी है?
उत्तर – 24 वर्ष।
Q5. यशस्वी जायसवाल के पिता का नाम क्या है?
उत्तर – भूपेंद्र जायसवाल।
Q6. क्या जायसवाल की शादी हो चुकी है?
उत्तर – अभी नहीं।
Q7. यशस्वी जायसवाल की नेट वर्थ कितनी है?
उत्तर – लगभग 8 से 10 करोड़ के बीच।
Q8. यशस्वी जायसवाल के पास कौन-कौन से कारे हैं?
उत्तर – MG Hector, Mercedes-Benz, Hyundai Creta इत्यादि।





Pingback: टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की पूरी जानकारी