Digvesh Rathee Net-worth 2025। दिग्वेश राठी बायोग्राफी

Digvesh Rathee Net-worth 2025। दिग्वेश राठी बायोग्राफी

क्रिकेट की दुनिया में नए-नए सितारे आते जाते रहते हैं। कई नए सितारे ऐसे आते हैं जो आते ही आते सबके दिलों पर राज करने लगते हैं। उनमें से ही एक हैं दिग्वेश सिंह राठी। आईपीएल 2025 में इन्होंने अपने चमत्कारी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को काफी तंग किया। और बल्लेबाजों को आउट करने के बाद क्रिकेट ग्राउंड पर ही सिग्नेचर वाला सेलिब्रेशन करने से यह सुर्खियों में आ गए। हालांकि बीसीसीआई ने इस सिग्नेचर वाले सेलिब्रेशन पर जुर्माना भी लगाया।

दिग्वेश राठी का जीवन

दिग्वेश राठी का जन्म 15 दिसंबर 1999 को दिल्ली में हुआ था। बचपन से ही इनकी रुचि क्रिकेट में थी। फिर इन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया और दिल्ली के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया। जिससे धीरे-धीरे वह सफल होते गए। और फिर आईपीएल 2025 में खेलने का अवसर मिला।

दिग्वेश राठी IPL carrier

दिग्वेश राठी को आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जॉइंट (LSG) ने 25 लाख रुपए में खरीदा था। इनका डेब्यू दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुआ था। जिसमें इन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया। इन्होंने आईपीएल के पहले सीजन में कुल 13 मैच खेले और 14 विकेट भी झटके। उनका इकॉनमी रेट 8.25 और गेंदबाज़ी औसत 30.64 रहा।

दिग्वेश राठी की उपलब्धियां

  • दिल्ली के लोकल टूर्नामेंट में 5 गेंद में 5 विकेट लेने वाले दिग्वेश का यह एक दुर्लभ रिकॉर्ड है।
  • सेन वाटसन जैसे होनहार गेंदबाजों ने उनकी तारीफ की और कहा की दिग्वेश लंबे समय तक टिक सकते हैं।
  • IPL 2025 में कई बार मैच-विनिंग स्पेल डालकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Neetish Rana और Digvesh Rathee विवाद

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं। कि दिग्वेश राठी को उनके नोटबुक वाले सेलिब्रेशन के लिए जाना जाता है। कल हुए मैच में नितीश राणा और दिग्वेश राठी आमने-सामने थे। फिर नितीश राणा ने दिग्वेश राठी के ऊपर लगातार sixer की बरसात कर दी। और फिर उन्होंने उल्टा अपने बैट पर नोटबुक वाला सेलिब्रेशन भी कर दिया। जिससे इन दोनों के बीच काफी तगड़ी झड़प हो गई। और फिर अंपायर को आकर बीच बचाव करना पड़ा।

निष्कर्ष

दिग्वेश राठी ने दिल्ली से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में अभी से ही काफी नाम बना लिया है। उनकी स्पिन गेंदबाजी के सामने शॉट्स खेलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

FAQ

दिग्वेश सिंह राठी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।

Q1. दिग्वेश राठी की उम्र कितनी है?

उत्तर – 25 वर्ष।

Q2. दिग्वेश राठी कहां के रहने वाले हैं?

उत्तर – दिल्ली।

Q3. IPL 2025 में दिग्वेश राठी किस टीम से खेले थे?

उत्तर – लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG)

Q4. उनकी गेंदबाजी क्या है?

उत्तर – वह एक लेग स्पिनर हैं।

Q5. दिग्वेश राठी की नेट वर्थ कितनी है?

उत्तर – लगभग 50 लाख से 1 करोड़ के बीच।

Q6. दिग्वेश राठी के पेरेंट्स कौन हैं?

उत्तर – पिता – धर्मेंद्र राठी, माता – मंजू राठी।

Q7. क्या दिग्वेश राठी विवाहित हैं?

उत्तर – जी नहीं। वह अभी-अभी अविवाहित हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की