Big Boss 19 contestant: तान्या मित्तल की पूरी जानकारी
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं की बिग बॉस सीजन 19 स्टार्ट हो चुका है। और जिसमें कई चेहरे काफी ज्यादा धूम मचा रहे हैं। जिन्हें लोग सबसे ज्यादा पसंद करने लगे हैं। उनमें से ही एक तान्या मित्तल भी हैं। आईए जानते हैं तान्या मित्तल के बारे में।

Tanya Mittal Biography
तान्या मित्तल का जन्म 27 सितंबर वर्ष 2000 में ग्वालियर मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपने स्कूलिंग के शिक्षा विद्या पब्लिक स्कूल से प्राप्त की और फिर इसके बाद आर्किटेक्चर की पढ़ाई शुरू की। लेकिन पहले से ही इनका मन बिजनेस और कंटेंट क्रिएशन में था। इसीलिए इन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़कर जल्द ही बिजनेस की दुनिया में कदम रखा।
Big Boss 19 contestant: Nehal Chudashma कौन हैं
तान्या मित्तल का करियर
- तान्या मित्तल ने मात्र 19 की उम्र से ही बिजनेस की दुनिया में कदम रख दिया था।
- उन्होंने अपना पहला ब्रांड “Handmade with love by Tanya” मात्र ₹500 से शुरू किया था और आज इसकी वैल्यू करोड़ों रुपए में है।
- तान्या मित्तल एक सोशल मीडिया स्टार भी हैं इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
- और इंस्टाग्राम से ही यह अपने बिजनेस को भी पहचान देते हैं।
- तान्या मित्तल “Tanya Mittal Show” के नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाती है। जिस पर लाखों में सब्सक्राइबर भी हैं।
- “Miss Asia Tourism Universe” का खिताब भी तान्या मित्तल के नाम वर्ष 2018 में हो चुका है। जिससे इन्हें एक अच्छी खासी पहचान भी मिली।
बिग बॉस 19 और तान्या मित्तल
तान्या मित्तल की चर्चा बिग बॉस 19 में काफी जोरों शोरों से हो रही है। क्योंकि उनका अभिवादन सलमान खान ने खुद “जय श्री राम” कहकर किया।
- बिग बॉस के सेट पर उन्होंने खुद को बॉस के रूप में अभिवादित किया। उन्होंने कहा मेरे घर पर भी सब लोग मुझे बॉस कहकर ही बुलाते हैं। जिसके कारण अशनूर कौर से उनका झगड़ा भी हो गया।
- तान्या मित्तल बिग बॉस के अंदर 800 से अधिक साड़ियां, ज्वेलरी और सिल्वर बर्तन लेकर पहुंची।
- बिग बॉस के अंदर उन्होंने बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह भारत के टॉप 100 बिजनेसमैन की लिस्ट में आना चाहती हैं।
- उन्होंने यह दावा भी किया कि आगे चलकर वह राजनीति में भी आ सकती हैं।
Tanya Mittal Networth
रिपोर्ट्स के मुताबिक तान्या मित्तल की नेट वर्थ लगभग 2 करोड रुपए बताई जा रही है जो उनके पर्सनल बिजनेस और सोशल मीडिया से आती है।
निष्कर्ष
तान्या मित्तल एक बेहतरीन बिजनेस वूमेन है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस 19 में आने के बाद उनकी चर्चा और भी ज्यादा बढ़ गई है।
FAQ
तान्या मित्तल के बारे में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. तान्या मित्तल कौन है?
उत्तर – वह एक बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं।
Q2. तान्या मित्तल की उम्र कितनी है?
उत्तर – 25 वर्ष
Q3. तान्या मित्तल का बिजनेस क्या है?
उत्तर – “Handmade with love by Tanya” जो हैंडमेड बैग्स साड़ियां और फैशन के प्रोडक्ट बेचता है।
Q4. तान्या मित्तल की नेट वर्थ कितनी है?
उत्तर – लगभग 2 करोड।
Q5. क्या तान्या मित्तल शादीशुदा हैं?
उत्तर – जी नहीं। वह अभी अभी अविवाहित हैं।
Q6. तान्या मित्तल के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोवर्स हैं?
उत्तर – लगभग 2.5 मिलियन।




