Ravindra Jadeja car collection in hindi

रविन्द्र जडेजा आज किसी पहचान के मुहताज नहीं है यह भारतीय टीम के एक मजबूत Allrounder खिलाडी है जो अपनी परफॉरमेंस से सबको हैरान कर देते हैं और इनके जैसा फील्डर भारतीय टीम में पैदा नहीं हुआ रविन्द्र जडेजा गेंद और बल्ले के अलावा गाडियों और घोड़ो के भी बहुत शौक़ीन है उनकी कार कलेक्शन में कई महंगी और शानदार वाहन शामिल हैं, जो उनकी स्टाइल और शौक को बखूबी दर्शाते हैं। आइए जानते हैं जडेजा की कुछ प्रमुख कारों के बारे में।
1. BMW X7

BMW X7 एक फुल साइज़ लक्ज़री SUV है जो 6 सीटर में उपलब्ध है जो एक बेहद कीमती और सबके मन बसने वाली कार है इसे हर कोई अपना बनाना चाहता है इसकी कीमत 1.31 करोड़ रुपये से शुरू होती है और 1.35 करोड़ रुपये तक जाती है यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है, xDrive40i M Sport और xDrive40d M Sport.
2. BMW X1

जडेजा की कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू X1 भी शामिल है, जो एक कॉम्पैक्ट लग्जरी SUV है। यह गाड़ी अपनी स्पोर्टी अपील और आरामदायक ड्राइव के लिए जानी जाती है। यह 5 सीटर कार है जो भारत में लगभग 49 लाख से लेकर 54 लाख रुपये तक उपलब्ध है ।
3. Audi Q7

यह कार रविन्द्र जडेजा को उनकी शादी में दहेज़ के तौर पर दी गई थी जो एक मिड साइज़ SUV है यह एक 5 सीटर कार है इसमें 3.0 लीटर V6 इंजन है जो बेहतरीन परफॉर्मेंस और आराम दोनों प्रदान करता है। इसकी कीमत लगभग ₹92 लाख के करीब है।
4. Audi A4

जडेजा के गेराज में यह गाड़ी भी उनके गेराज की सोभा बढ़ा रही है यह एक लक्ज़री SUV के साथ – साथ स्पोर्टी लुक भी प्रदान करती है इसकी खूबसूरत डिज़ाइन और परफॉर्मेंस इसे खास बनाती है। Audi A4 में 2.0 लीटर इंजन लगा हुआ है और इसकी कीमत करीब ₹50 लाख से लेकर 55 लाख तक जाती है।
5. Maruti Suzuki Ritz

यह एक बेहद पुरानी कार है जो अब Celerio के नाम से भी जाने लगी है इस कार की कीमत उस ज़माने में लगभग 4 लाख से लेकर 5 लाख तक रही होगी यह कार अक्सर उनके साथ फार्म हाउस पर देखि जाती है ।
6. Vintage Packard

रविन्द्र जडेजा की शौक़ीन कारो में शुमार यह विंटेज कार उनकी सोभा बढ़ा रही है Vintage packard का मतलब होता है बहुत पुरानी गाड़िया जो लगभग 1920 – 1940 के दशक के बीच बनाई गई थी यह क्लासिक कार उनकी लग्जरी के साथ-साथ उनके पुराने जमाने के वाहन प्रेम को भी दिखाती है।
निष्कर्ष
रविंद्र जडेजा की कार कलेक्शन न केवल उनकी सफलता का प्रतीक है, बल्कि उनकी लग्जरी और परफॉर्मेंस के प्रति रुचि को भी दर्शाता है। उनकी गाड़ियां विविध प्रकार की हैं, जो उनकी पर्सनालिटी की अलग-अलग झलकियां दिखाती हैं।




