पालनहार योजना 2025: हर महीने मिलेंगे 2500 ऐसे करे आवेदन

पालनहार योजना 2025: हर महीने मिलेंगे 2500 ऐसे करे आवेदन

पालनहार योजना 2025: राजस्थान सरकार की पालनहार योजना के तहत विशेष परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों को ₹1,500–₹2,500 मासिक सहायता प्रदान की जाती है। आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता और लाभ जानिए।

पालनहार योजना क्या है ( What is Palanhar yojna in hindi )

पालनहार योजना एक ऐसी योजना है जिसमे असहाय बच्चों को मासिक लाभ दिया जाता है यह योजना राजस्थान सरकार के अंतर्गत चलाई जाती है इस योजना के अंतर्गत जो बच्चे विकलांग, अनाथ, बेसहारा या जिनके माता पिता से वह पीड़ित हैं या वह उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है जैसे बच्चे अपने घर पर रहते हैं वैसे ही जिन बच्चों के माँ बाप नहीं हैं उन्हें उनके नजदीकी रिश्तेदार के पास रखकर घर जैसा माहोल प्रदान किया जाता है जिससे बच्चे आराम से अपनी पढाई भी कर सके और वह अपने आप को कभी अकेला ना समझे इन सब चीजो का खर्च राजस्थान सरकार उठाती है जिसे पालनहार योजना का नाम दिया गया है।

पात्रता ( Eligibility )

  • अनाथ बच्चे
  • तलाकशुदा महिला के बच्चे
  • जेल में बंद माता या पिता के बच्चे
  • बिकलांग माता पिता के बच्चे
  • विधवा महिला के बच्चे
  • जिन बच्चों के माता पिता कोई भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो उन बच्चो को भी इस योजना का लाभ दिया जाता है।
  • एड्स से पीड़ित माता पिता के बच्चे
  • जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख से कम है

दस्तावेज ( Documents )

पालनहार योजना का लाभ लेने के लिए इन दस्तावेजो का होना आवश्यक है –

  • आधार कार्ड या पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • माता /पिता का म्रत्यु प्रमाण पत्र ( यदि लागु हो )
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो ( बच्चे का )

लाभ ( Benefits of palanhar yojna )

  • 0 से लेकर 6 साल तक के बच्चों को 1500 रुपये प्रतिमाह की रकम दी जाती है।
  • 6 से लेकर 18 साल तक के बच्चो को 2500 रुपये प्रतिमाह की रकम प्रदान की जाती है।
  • इसमे सरकार 2000 रुपये प्रतिवर्ष स्कूल ड्रेस और किताबो के लिए देती है।

नोट – यह राशी उसके अकाउंट में जाती है जो बच्चे को मौजूदा समय में पाल रहा है।  

आवेदन कैसे करे ( How to apply palanhar yojna )

पालनहार योजना का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन ऐसे आवेदन कर सकते हैं –

  • आपके गाँव के पास वाले जन सेवा केंद्र पर जाकर
  • योजना का आवेदन फार्म भरे
  • इसके बाद आपका फॉर्म अधिकारी द्वारा वेरीफाई किया जायेगा।
  • वेरीफाई होने के बाद राशी सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर कर दी जाएगी।
  • इस योजना का फॉर्म आंगनवाडी केन्द्र से भी मिल सकता है फॉर्म को लेकर सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरे और दस्तावेज के साथी जमा करे।

ऑनलाइन आवेदन ऐसे करे –

  • सामाजिक न्याय की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर
  • पालनहार योजना का विकल्प सेलेक्ट करे
  • E – Mitra पोर्टल पर लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

महत्वपूर्ण बातें

  • परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • बच्चा और बच्चे को पलने वाला पालनहार पिछले  3 साल से राजस्थान के नागरिक होने चाहिए।
  • पालनहार योजना से अब तक 17,01,666 लड़कों और 5,22,697 लड़कियों को लाभ मिल चुका है, और सरकार द्वारा ₹672.88 करोड़ तक की राशि वितरित की जा चुकी है।
  • बच्चा क्लास 6 तक आँगनवाड़ी का विद्यार्थी होना अनिवार्य है।
  • राज्य सरकार की जनसूचना केंद्र की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “पालनहार योजना ” पेज से आवेदन स्थिति और पात्रता की जानकारी देखी जा सकती है।

निष्कर्ष

पालनहार योजना राजस्थान सरकार की अनोखी पहल है जिसे सिर्फ राजस्थान में ही देखने को मिलता है यह योजना और किसी राज्य में लागू नहीं है यह योजना बच्चो को परिवार जैसा माहोल और प्यार देती है अथवा शिक्षा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाता है यदि आपके पास या आस-पास कोई बच्चा इस योजना का पात्र है, तो उन्हें जरूर इस योजना से जोड़ें।

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की