जन्माष्टमी 2025: घर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि, सामग्री और महत्व
Janmashtami Puja Vidhi in Hindi: जन्माष्टमी हिन्दू धर्म के त्योहारों में से एक प्रमुख त्यौहार है जो श्री कृष्ण के जन्म महोत्सव मानाने के लिए मनाया जाता है इस दिन लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा पाठ में संलग्न रहते कोई कोई भक्त व्रत रखता है कोई निर्जला व्रत रखता है महिलाएं कीर्तन करती है नाच गाना होता है हर्ष उल्लास से भरा यह त्यौहार हर एक व्यक्ति को पसंद है बहुत जगह तो श्री कृष्ण को पालकी में बिठाकर पूरे गाँव में भ्रमण कराया जाता है और फिर देर रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाते हैं अगर आप यह जानना चाहते हैं की घर पर जन्माष्टमी की पूजा कैसे करे नीचे आपको स्टेप by स्टेप विधि बताई गई है

पूजा की तैयारी
- जहाँ आप पूजा करना चाहते हैं वहां गाय के गोबर से लेप लगाये (क्योंकि कान्हा को गायो से अति प्रेम भी है और गाय का गोबर पवित्र माना गया है)
- इसके बाद उस स्थान पर गंगाजल का छिडकाव करें
- इसके बाद वहां पर एक पीला कपडा बिछाकर श्री कृष्ण की मूर्ती या लड्डू गोपाल की मूर्ति को विराजमान करें
- एक दीपक जलाएं और अगर घर में महिलाएं हैं तो भजन कीर्तन की व्यवस्था करें
- 2 – 3 घंटे कीर्तन हो सकता है तो बहुत अच्छा है क्योंकि घर में पॉजिटिव वाईब आ जाती है
कृष्ण जन्माष्टमी सामग्री
- पीला कपड़ा
- फूल-माला
- तुलसी पत्ते
- पंचामृत (दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल)
- फल, मिठाई, पंजीरी
- कलश और नारियल
- रुई की बत्ती, घी/तेल का दीपक
- मक्खन, मिश्री, माखन
जन्माष्टमी 2025 पूजा विधि
- पूजा शुरू करने से पहले हाथ में जल, फूल और चावल लेकर संकल्प लें।
- “ॐ देवकीनन्दनाय नमः” मंत्र से श्रीकृष्ण का आवाहन करें।
- पंचामृत से बाल गोपाल का स्नान कराएं और स्वच्छ जल से धोएं।
- नए वस्त्र पहनाएं, माला पहनाएं और तिलक लगाएं।
- मक्खन, मिश्री, पंजीरी, फल और माखन का भोग लगाएं।
- कपूर और दीपक से आरती करें।
रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन करें और जन्म के समय झूला झुलाकर उत्सव मनाएं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत
जो महिलाएं या पुरुष जन्माष्टमी के दिन व्रत रखते हैं वो निम्नलिखित चीजो का ध्यान रखें –
- दिन के दरम्यान कुछ नहीं खा सकते
- व्रत रहो तब किसी से भी अप्सब्द मत बोलो
- पूरा दिन भजन करने में गुजर दो
- व्रत रखने वाले व्यक्ति सूर्यास्त के बाद फलाहार खा सकते हैं
- चाय भी पी सकते हैं
जन्माष्टमी का महत्व
श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे हुआ था, इसलिए इस समय पूजा का विशेष महत्व है। इस समय सब लोग श्री कृष्ण को पालना में झुलाते हैं और भजन – कीर्तन करते हैं
जन्माष्टमी एक ऐसा त्यौहार है जो हम, लोग अपने भगवान के लिए पूरे तन मन से सजावट से लेकर खाना पीना सब अच्छा होता है और जिनके घर में छोटे बच्चे हैं वो अपने बच्चों को कृष्णा बनाते हैं जिसे देखकर बहुत आनंद आता है




