कौन‑कौन सी गाड़ियाँ चलाते हैं रिंकू सिंह? देखिए पूरी लिस्ट और कीमतें
इंडियन क्रिकेट में प्रसिद्द रिंकू सिंह को तो आप जानते ही होंगे जिन्होंने IPL के दौरान 5 छक्के लगाकर मैच KKR के झोली में डाल दिया था तब से उनकी प्रसिद्धि दिन व दी बढती ही जा रही है और अब वह इंडियन टीम में T20 क्रिकेट खेलते हैं रिंकू सिंह को उनके लम्बे – लम्बे छक्कों के लिए भी जाना जाता है जीतनी चर्चा उनकी क्रिकेट के मैदान पर होती है उतनी चर्चा उनकी लक्ज़री गाड़ियों की भी होती है रिंकू सिंह की हाल ही में सगाई सांसद प्रिया सरोज के साथ हो गई है आइये अब बात करते हैं। उनके कार कलेक्शन की
Rinku Singh car collection
1. Maruti Swift

मारुती सुजुकी स्विफ्ट कार उनकी पहली कार थी यह कार उन्होंने पहले आईपीएल के दौरान ली थी मारुति स्विफ्ट की कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत लगभग 9.50 लाख रुपये है 1197 cc इंजन के साथ 80.46bhp की पावर और 111.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
2. Maruti Brezza

मारुती ब्रेज्ज़ा एक SUV कार है जो मिड साइज़ के रेंज में आती है यह कार 5 सीटर मार्किट में उपलब्ध है जो 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और CNG विकल्प के साथ उपलब्ध है। यह 103 पीएस की अधिकतम पावर और 137 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। यह कार रिंकू सिंह ने अपने पिता जी को गिफ्ट की थी।
3. Mahindra Scorpio – N

यह दमदार SUV रिंकू सिंह को बहुत ही ज्यादा पसंद है इस गाड़ी को बिग डैडी ऑफ़ SUV भी कहा जाता है इसकी कीमत ₹15 लाख से शुरू होकर ₹25 लाख तक जाती है। रिंकू अक्सर अपनी इस गाड़ी के साथ तस्वीरों में नज़र आते हैं। यह 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिन्हें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है।
4. Toyota Innova Crysta

यह कार रिंकू सिंह ने अपने परिवार की सुविधा के लिए ली थी जिससे पूरा परिवार एक साथ ट्रेवल कर सके इनोवा क्रिस्टा अपनी स्पेस, लग्ज़री और राइड क्वालिटी के लिए जानी जाती है। एक 7-सीटर MUV/MPV है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल लगभग 30 लाख का आता है,. यह 2393 cc के डीजल इंजन और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
5. Ford Endeavour

फोर्ड की यह SUV दमदार परफॉरमेंस और मस्कुलर लुक के लिए जानी जाती है इस SUV की सप्लाई भारत में अब बंद हो चुकी है लेकिन इसका क्रेज अब भी बरकरार है यह कार ओफरोडिंग के लिए भी जानी जाती जाती है यह 7 सीटर कार है और 2020-2022 मॉडल में 2.0 लीटर बीएस6 ईकोब्लू डीजल इंजन के साथ आती है, जो 170 पीएस की पावर और 420 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इस कार की कीमत लगभग 35 लाख तक है ( जो रिंकू सिंह के पास है मॉडल के हिसाब से प्राइस अलग हो सकता है )
6. Fortuner Legender

इस कार के साथ रिंकू सिंह के कई फोटो और विडियो है यहाँ तक की उनकी बहन जो ब्लॉगिंग करती है उसमे भी यह कार कई बार देखने को मिली इस कार की कीमत लगभग 45 लाख से शुरू होती है और लगभग 55 लाख तक टॉप मॉडल आता है यह 4×2 एटी (बेस मॉडल) और 4×4 एटी (टॉप मॉडल) जैसे वेरिएंट में उपलब्ध है. इसमें 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 201 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
निष्कर्ष
रिंकू सिंह के वाहन कलेक्शन में दमदार SUV, विश्वसनीय MPV शामिल हैं। वो डिज़ाइन, आराम और फैमिली उपयोग को प्राथमिकता देते हैं। भविष्य में जैसे उनकी सफलता बढ़ेगी, संभव है कि उनका कलेक्शन और भी शानदार हो जाए जैसे mercedes, BMW, Audi इत्यादि रिंकू सिंह गरीबो के लिए भी बहुत मदद करते हैं उन्हें कई विडियो में पैसे बांटते देखा गया है ।




