सही तरीके से और बिना नुकसान के वजन घटाना मुश्किल नहीं है। बस कुछ हेल्दी आदतें अपनानी पड़ती हैं।

दिन की शुरुआत गुनगुने पानी या नींबू-शहद पानी से करें। इससे मेटाबॉलिज़्म तेज होता है और फैट बर्निंग शुरू होती है।

एक बार ज्यादा खाने की बजाय दिन में 4–5 छोटी मील्स लें। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है और ओवरईटिंग नहीं होती।

चीनी वजन बढ़ाने की सबसे बड़ी वजह है। कोल्ड ड्रिंक, मिठाई, जूस—इनसे दूरी रहें। नेचुरल शुगर जैसे फल लें।

अगर जिम नहीं जाते, तब भी रोज़ 30 मिनट तेज़ चलना काफी है। वॉकिंग पूरे शरीर की फैट बर्निंग बढ़ाती है।

अपनी थाली में दाल, पनीर, अंडे, स्प्राउट्स, चने जैसी चीजें शामिल करें। प्रोटीन भूख कम करता है

सलाद, ओट्स, फल, सब्जियां—फाइबर पेट भरकर रखता है और पाचन सुधारता है।

दिन में 3–4 लीटर पानी जरूर पिएं। पानी डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है

अगर नींद कम आती है, तो वजन कभी कम नहीं होगा। 7–8 घंटे सोना वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी है।

एकदम बड़ा बदलाव मत करें। हर दिन छोटी-छोटी हेल्दी आदतें जोड़ें।