Salman khan Biography: जब भी बॉलीवुड में सुपरस्टार की बात होती है, तो सबसे पहले जिन नामों की चर्चा होती है, उनमें सलमान खान का नाम जरूर लिया जाता है। 30 साल से ज्यादा समय से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे सलमान खान आज सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा नाम बन चुके हैं। उनके चाहने वाले उन्हें प्यार से भाईजान कहते हैं।

इंदौर में जन्म, मुंबई में पहचान
सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुआ था। उनके पिता सलीम खान अपने जमाने के बड़े फिल्म लेखक रहे हैं। घर का माहौल शुरू से फिल्मों वाला था, लेकिन सलमान के लिए रास्ता आसान नहीं था। मुंबई आकर उन्होंने भी दूसरे स्ट्रगल करने वाले कलाकारों की तरह ऑडिशन दिए, रिजेक्शन झेले और धीरे-धीरे खुद को साबित किया।
बचपन और पढ़ाई
सलमान खान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट स्टेनिस्लॉस हाई स्कूल, बांद्रा (मुंबई) से की। स्कूल के दिनों में वे पढ़ाई से ज्यादा खेल और ड्रॉइंग में दिलचस्पी रखते थे। क्लास में शांत रहने वाले सलमान बाहर मैदान में काफी एक्टिव रहते थे। कॉलेज तक पहुंचते-पहुंचते उनका झुकाव पूरी तरह फिल्मों की तरफ हो गया और पढ़ाई बीच में ही छूट गई।
पहला मौका और रातों-रात मिली पहचान
सलमान खान ने 1988 में फिल्म “बीवी हो तो ऐसी” से फिल्मी करियर की शुरुआत की। रोल छोटा था, लेकिन चेहरा लोगों को याद रह गया। इसके ठीक एक साल बाद 1989 में “मैंने प्यार किया” रिलीज हुई और यहीं से सलमान खान सुपरस्टार बन गए। इस फिल्म के बाद हर घर में उनका पोस्टर लगने लगा। कॉलेज, मोहल्ले और चाय की दुकानों पर सिर्फ एक ही नाम गूंजता था और वह नाम था सलमान खान।
90 का दशक: जब हर फिल्म हिट होती थी
90 के दशक में सलमान खान रोमांटिक हीरो के तौर पर युवाओं की पहली पसंद बन गए। “हम आपके हैं कौन“, “साजन”, “करण अर्जुन”, “हम साथ-साथ हैं” जैसी फिल्मों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। खास बात यह थी कि उनकी फिल्में पूरे परिवार के साथ देखी जाती थीं। गांव से लेकर शहर तक सलमान खान का जादू सिर चढ़कर बोलता था।
करियर में गिरावट
2000 के आसपास सलमान खान का करियर थोड़ा कमजोर पड़ा। लगातार फिल्में फ्लॉप होने लगीं। लोग कहने लगे कि अब सलमान का दौर खत्म हो गया है। लेकिन सलमान खान उन लोगों में से नहीं हैं जो हार मान लें।
वॉन्टेड फिल्म के बाद बदली तस्वीर
2009 में आई फिल्म वॉन्टेड ने सलमान खान की किस्मत फिर से पलट दी। इसके बाद उन्होंने एक्शन फिल्मों को अपना हथियार बनाया। दबंग, एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए। खासकर बजरंगी भाईजान ने यह साबित कर दिया कि सलमान सिर्फ एक्शन ही नहीं, इमोशनल रोल भी बखूबी निभा सकते हैं।
बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन से लोगों की मदद
सलमान खान ने सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि Being Human Foundation के जरिए भी लोगों के दिल जीते हैं। यह संस्था गरीब बच्चों की पढ़ाई और मरीजों के इलाज में मदद करती है। कई बार सलमान बिना प्रचार के लोगों की मदद करते हैं, जिसकी खबर बाद में सामने आती है।
विवादों में भी घिरे रहे
सलमान खान का नाम कई बार विवादों में भी रहा। हिट एंड रन केस में लंबा कानूनी संघर्ष काला हिरण शिकार मामला, जिसमें उन्हें सजा भी हुई इन मामलों ने उन्हें मानसिक तौर पर जरूर तोड़ा, लेकिन उनके फैंस आज भी उनके साथ खड़े रहे।
सलमान खान का कार कलेक्शन
सलमान खान को महंगी गाड़ियों का बेहद शौक है। उनके गैराज में एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां शामिल हैं:
- Range Rover Vogue
- Toyota Land Cruiser LC200
- Bulletproof Mercedes-Maybach GLS 600
- Bulletproof Nissan Patrol
- Mercedes-Benz GLE 43 AMG Coupe
- BMW X6
- Lexus LX
इसके अलावा उनकी Suzuki Hayabusa बाइक भी काफी मशहूर है।
सलमान खान की नेट वर्थ
आज सलमान खान भारत के सबसे अमीर एक्टर्स में गिने जाते हैं। उनकी अनुमानित नेट वर्थ लगभग ₹2900–3000 करोड़ रुपए के बीच में है और वह एक फिल्म की फीस ₹100 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं इसके अलावा बिग बॉस से सालाना कमाई करोड़ों में होती है फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल किया है।
सलमान खान की शादी क्यों नहीं हुई
यह सवाल हर गली-मोहल्ले में पूछा जाता है “सलमान खान की शादी कब होगी” खुद सलमान खान कई बार कह चुके हैं कि शादी एक बड़ी जिम्मेदारी होती है और वे उस जिम्मेदारी से डरते हैं। वे यह भी मानते हैं कि रिश्ते निभाना आसान नहीं होता। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका कहना है कि शादी से ज्यादा जरूरी है परिवार और काम।
यह भी पढ़ें – Neha Kakkar Biography: car, Networth, songs and lifestyle
यह भी पढ़ें – Badshah Biography: असली नाम, उम्र, पत्नी, बेटी, गाने,नेटवर्थ और बिजनेस
निष्कर्ष
सलमान खान का सफर इंदौर से मुंबई और फिर पूरे देश के दिलों तक का है। उन्होंने उतार-चढ़ाव, विवाद और आलोचनाओं के बावजूद खुद को बार-बार साबित किया। आज भी जब उनकी फिल्म रिलीज होती है, तो सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइनें लग जाती हैं। यही है भाईजान की असली पहचान।







