रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग के बाद अब रणवीर सिंह टारगेट, व्हाट्सएप पर मिली धमकी

रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर मिली धमकी
रणवीर सिंह: फोटो

रणवीर सिंह को मिली धमकी: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से वॉइस नोट भेजा गया है, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई है और बदले में करोड़ों रुपये की मांग की गई है।

धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले बढ़ी चिंता

बताया जा रहा है कि यह धमकी ऐसे समय में मिली है जब रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘धुरंधर 2’ अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन की तैयारियों के बीच इस तरह की धमकी मिलने से अभिनेता और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई है।

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अलर्ट

मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, हाल ही में फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद से हाई-प्रोफाइल लोगों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसी दौरान रणवीर सिंह को यह धमकी भरा वॉइस नोट मिला, जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

रणवीर सिंह के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

धमकी की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वॉइस नोट कहां से और किसने भेजा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और कॉल डिटेल्स व डिजिटल सबूतों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल रणवीर सिंह या उनकी टीम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और अब रणवीर सिंह को मिली धमकी के बाद मुंबई में फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की