पिहानी । हरदोई । ब्यूरो रिपोर्ट

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गोपी गांव के पास गुरुवार देर रात घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया कोहरे की वजह से कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा था इसी दौरान ट्रैक्टर और कार में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।
मृतक की पहचान
पिहानी कोटवाली क्षेत्र के दर्रा गांव के निवासी अशोक कुमार ट्रैक्टर चालक थे जिनकी मौत हो गई उनकी पत्नी के अनुसार, अशोक कुमार देर रात ट्राली में गन्ना भरकर लखीमपुर खीरी के पास अजवापुर चीनी मील ले जा रहे थे
ट्रैक्टर चालक उछलकर सड़क पर गिरे
जलालपुर गोपी गांव के पास घना कोहरा होने के कारण तेज रफ्तार आ रही ब्रेजा कार ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण अशोक कुमार ट्रैक्टर की सीट से उछलकर रोड पर जा गिरे और कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
डॉक्टर ने मृत घोषित किया
सूचना मिलने पर एंबुलेंस से अशोक कुमार को पासिंगवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में घायल चारों लोगों को दूसरे वाहन से इलाज के लिए शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस की कार्यवाही
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया पुलिस ने कार और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया पुलिस ने पंचनामा भर के मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल का बयान
कोतवाल छोटेलाल ने बताया की वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और मृतक के परिजनों के द्वारा शिकायत पत्र मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।








Pingback: Sandila News: ककरारी गांव में नवविवाहिता की मौत से हड़कंप, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी