पाली (हरदोई)

पाली थाना गोलीकांड: हरदोई जिले के थाना पाली से घटना सामने निकल कर आई है जिसमें भागी हुई पत्नी के थाने के अंदर उसके ही पति ने गोली मार कर हत्या कर दी मौके पर मौजूद पुलिस और लोग घटना देखकर भयभीत हो गए।
प्रेम से जुड़ा था मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है की पीड़ित महिला 7 जनवरी को अपने प्रेमी के साथ अपने ससुराल से भाग गई थी इसके बाद महिला के पति ने सुरजीत पुत्र अरविंद, निवासी बख्तावरगंज, जिला शाहजहांपुर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी बीते रविवार को पुलिस ने महिला को बरामद करके थाने लाया।
पत्नी को देखते ही खाया आपा
सोमवार सुबह करीब 10:45 पर जब उसका पति और उसके पूरे परिवार वाले थाने पहुंचे परिवार वाले चाहते थे की पत्नी को समझा बूझकर घर ले जाया जाए लेकिन उसके पति ने महिला को देखते ही आपा खो दिया और अवैध तमंचा निकालकर पुलिस सुरक्षा में ही महिला को गोली मार दी।
जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से महिला को हरदोई जिला अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत में भर्ती किया लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई।
पति और उसका भाई गिरफ्तार
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने अवैध तमंचे सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथ ही आरोपी के भाई को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है थाने में और उसके आसपास के इलाकों में भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल
थाना परिसर के अंदर दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरोपी थाने के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंचा।
मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की हर पहलू से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन इस मामले में बड़ा पहलू यह भी है कि आरोपी पुलिस थाने के अंदर अवैध तमंचा लेकर कैसे पहुंचा इस बात का जवाब देना पुलिस को भी भारी पड़ रहा है।
फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।







