पचदेवरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

थाना पचदेवरा। हरदोई। ब्यूरो रिपोर्ट

पचदेवरा
पचदेवरा थाना की पुलिस कार्यवाही करती हुई (प्रतीकात्मक द्रश्य)

पचदेवरा थाना की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है यह गिरफ्तारी 3 जनवरी 2026 शाम के टाइम पर की गई दोनों आरोपियों को हरदोई न्यायालय ले जाकर जेल भेज दिया गया है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी को थाना अध्यक्ष शिवनारायण सिंह की तहरीर पर उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इस मुकदमे में सुबोध पुत्र सोहराम, रमाकांत पुत्र राम चेला निवासी ग्राम चौधरपुर, सुखबीर पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी ग्राम रोरा थाना सांडी तथा विनोद पुत्र रामदास निवासी ग्राम दौलतियापुर थाना पाली इत्यादि के नाम दर्ज थे।

शाम के समय हुई गिरफ्तारी

मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस गैंगस्टरों की तलाश में जुट गई दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद 3 जनवरी 2026 को शाम के समय सुखबीर और रमाकांत को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को थाने में लाकर जरूरी कार्यवाही पूरी की और न्यायालय में पेश करके सीधे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बहादुर पुलिस कर्मी जिन्होंने किया गिरफ्तार

थाना अध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राकेश पटेल के साथ कांस्टेबल गौरव कुमार, विशाल चौधरी एवं अंकित कुमार शामिल रहे।

स्थानीय लोगों ने की सराहना

पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर गुंडे और मावलियों में हड़कंप मच गया वहीं आसपास की पब्लिक खुश नजर आ रही है और पुलिसकर्मी और सरकार की सराहना कर रही है।

यह भी पढ़ें – हरदोई: टड़ियावां के बहोरवा गांव में सिंचाई के दौरान किसान की नहर में गिरकर मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की