मृत लोगों के नाम पर चल रहे थे आधार, सरकार ने अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा कार्ड किए बंद

मृत लोगों के आधार कार्ड बंद

देश में आधार कार्ड आज हर जरूरी काम से जुड़ चुका है –  बैंक खाता हो, राशन कार्ड हो या सरकारी योजना। लेकिन इसी आधार का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है कई जगहों पर मृत लोगों के नाम पर आधार कार्ड अब भी एक्टिव थे, जिनका फायदा उठाकर फर्जी काम किए जा रहे थे।

इसी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस बारे में जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को लोकसभा में दी। उन्होंने कहा सरकार ने अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा ऐसे आधार कार्ड बंद कर दिए हैं, जो उन लोगों के नाम पर दर्ज थे जिनका निधन पहले ही हो चुका था।

क्यों लिया गया यह फैसला

सरकार के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति की मौत के बाद भी उसका आधार कार्ड चालू रहता है, तो उससे कई तरह की गड़बड़ियां हो सकती हैं। जैसे –

  • बैंक खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं
  • फर्जी सिम कार्ड खरीदे जा सकते हैं
  • सरकारी योजनाओं का गलत लाभ उठाया जा सकता है।

सही लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद साफ है सरकारी योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं लोगों तक पहुंचे जो वास्तव में इसके हकदार है और जीवित हैं।

पूरे देश में चल रही है कार्रवाई

सरकार ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरे देश में जारी है। जैसे ही किसी व्यक्ति की मृत्यु का रिकॉर्ड सरकारी सिस्टम में दर्ज होता है, उसके आधार को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।

आम जनता को क्या फायदा

इस फैसले से आम जनता को फायदा मिलेगा:

  • फर्जीवाड़ा काम होगा
  • फर्जी लाभार्थियों की संख्या कम होगी
  • सही लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिलेगा
  • आधार से जुड़ी सेवाएं ज्यादा सुरक्षित होने में मदद मिलेगी

निष्कर्ष

मृत लोगों के नाम पर बने आधार कार्ड बंद करना सरकार का एक जरूरी और सही कदम माना जा रहा है। इससे न सिर्फ धोखाधड़ी पर रोक लगेगी, बल्कि लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा।

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की