रील के विवाद में खौफनाक वारदात: नाबालिग पत्नी ने पगड़ी से घोंटा पती का गला, लाश के सामने करती रही डांस

झाबुआ (मध्य प्रदेश):

झाबुआ हत्याकांड की प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से 28 जनवरी को जो मामला सामने आया, उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। शादी का माहौल, ढोल-नगाड़े, बारात की रौनक और उसी घर में एक युवक की मौत। गांव-कस्बे में लोग आज भी इस घटना को याद कर सिहर उठते हैं।

बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय युवक कैलाश की उसकी नाबालिग पत्नी ने ही गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि कैलाश की मौत दम घुटने से हुई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के लिए जिस पगड़ी का फंदा बनाया गया, वही पगड़ी कैलाश ने अपनी शादी में पहन रखी थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, 27 जनवरी की रात शादी से पहले पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। कहा जा रहा है कि पत्नी रील बनाना चाहती थी, लेकिन कैलाश ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि रात में ही कैलाश की जान ले ली गई। अगले दिन 28 जनवरी की सुबह वह घर में मृत मिला।

गांव वालों को तब और झटका लगा जब सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी पत्नी का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था। आरोप है कि उसने पति की लाश के सामने दुल्हन की तरह सज-संवर कर, बीयर पी और बारात में घूंघट डालकर महिलाओं के साथ खूब नाचती रही। जब घर की एक बच्ची ने कैलाश को जगाने की बात कही तो उसने कहा – वो शराब पीकर सो रहा है।

इसी दौरान मृतक की बहन लीला को जब शक हुआ तो वह दौड़ती हुई शादी वाले घर पहुंची। लीला कैलाश के बारे में बता ही रही थी कि उसकी पत्नी बारात में नाचती दिखी। जैसे ही पत्नी ने लीला की बात सुनी, वह अचानक घर की तरफ दौड़ी और जोर-जोर से रोने लगी, मानो कुछ हुआ ही न हो।

परिजनों का कहना है कि आरोपी पत्नी का चाल-चलन पहले से ठीक नहीं था। परिवार को शक है कि इस हत्या में कोई और भी शामिल हो सकता है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग दबी जुबान में कई सवाल उठा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। झाबुआ का यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों, भरोसे और इंसानियत को शर्मसार करने वाली कहानी बन गया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की