IND vs USA: वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का पहला मैच किसका पलड़ा रहेगा भारी

IND vs USA मैच अपडेट

IND vs USA: टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजन टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। भारत अपना पहला मुकाबला अमेरिका (USA) के सामने खेलेगा। यह मैच शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा। भारतीय टीम का पहला मैच भारत में ही होगा यह फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है

भारत का पलड़ा भारी, हेड टू हेड में साफ बढ़त

भारत और अमेरिका की टीमें अब तक केवल एक बार आमने-सामने आई हैं। और उस मुकाबले में

  • भारत ने जीत दर्ज की थी
  • USA को हार का सामना करना पड़ा था
  • और भारत ने यह जीत 7 विकेट से दर्ज की थी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड भले ही ज्यादा लंबा न हो, लेकिन आंकड़े भारत के पक्ष में हैं।

हालिया फॉर्म: भारत लय में, USA संघर्ष करता दिखा

भारतीय टीम इस मुकाबले में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है।

  • भारत ने पहले तीन मैच लगातार जीते
  • भारत चौथा मैच थोड़ा चूका और हार गया
  • लेकिन वही पांचवें और आखिरी मुकाबले में दमदार वापसी करते हुए जीत हासिल की

कुल मिलाकर भारत ने पिछले 5 मैचों में से 4 मैच जीते, जिससे टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।

USA का फॉर्म:

अमेरिका की टीम का हालिया प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अमेरिका ने पांच T20i मैच में से केवल दो मैच ही जीते हैं वही तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा। उनका प्रदर्शन कुछ ऐसा रहा:

  • पहला मुकाबला हार
  • दूसरे और तीसरे मुकाबले में लगातार जीत
  • फिर चौथा और पांचवां मुकाबला लगातार गंवा दिया

हालांकि टी20 क्रिकेट में किसी भी दिन तस्वीर बदल सकती है, इसलिए USA को हल्के में लेना भारत के लिए ठीक नहीं होगा।

वानखेड़े की पिच और मौसम का मिजाज

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां:

  • गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है।
  • छोटी बाउंड्री के चलते बड़े शॉट्स देखने को मिलते हैं
  • शाम के समय ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है

इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

कहां देखें भारत-अमेरिका मैच लाइव

जो दर्शक स्टेडियम नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए लाइव देखने की पूरी सुविधा है।

  • आप जियो हॉटस्टार से मोबाइल पर लाइव मैच का लुफ्त उठा सकते हैं
  • अगर आप यही मैच टीवी पर देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट पर जाकर मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले इन्हीं प्लेटफॉर्म्स पर लाइव दिखाए जाएंगे।

भारत की प्लेइंग इलेवन (indian playing 11)

भारतीय टीम पूरे वर्ल्ड कप में मजबूत और संतुलित नजर आ रही है। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन निम्नलिखित है:

  • इशान किशन (WK)
  • अभिषेक शर्मा
  • सूर्यकुमार यादव (C)
  • तिलक वर्मा
  • हार्दिक पांड्या (All rounder)
  • रिंकू सिंह
  • शिवम दुबे (All Rounder)
  • अक्षर पटेल (All Rounder)
  • जसप्रीत बुमराह
  • वरुण चक्रवर्ती
  • अर्शदीप सिंह

USA की टीम

अमेरिका की टीम भी युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी और भारत को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी।

  • Monank Patel (C)
  • Jessy Singh
  • Andries Gous
  • Shehan Jayasuriya
  • Milind Kumar
  • Shayan Jahangir
  • Saiteja Mukkamala
  • Sanjay Krishnamurthi
  • Harmeet Singh
  • Nosthush Kenjige
  • Shadley Van Schalkwyk
  • Saurabh Netravalkar
  • Ali Khan
  • Mohammad Mohsin
  • Shubham Ranjane

USA की टीम भले ही कागजों पर कमजोर लगे, लेकिन टी20 में एक अच्छी शुरुआत मैच का रुख बदल सकती है।

फैंस को है जीत के साथ शुरुआत की उम्मीद

भारतीय फैंस की उम्मीद यही है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ करे। वानखेड़े में खेलते हुए खिलाड़ियों को घरेलू दर्शकों का पूरा समर्थन मिलेगा। वहीं अमेरिका की टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

अब सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हैं कि

क्या भारत जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज करेगा या USA कोई बड़ा उलटफेर करेगा

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की