हरदोई | ब्यूरो रिपोर्ट |टड़ियावां थाना

टड़ियावां थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खेत की सिंचाई करने गए एक किसान को मिर्गी का दौरा पड़ने से वह शारदा नहर में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बेटे के साथ कर रहे थे खेत की सिंचाई
मृतक के छोटे बेटे के मुताबिक, उनके खेत गांव से थोड़ी दूरी पर है जहां वह अपने पिता के साथ सुबह-सुबह अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी देने गए थे दोनों साथ-साथ पानी लगा रहे थे तभी उनके पिता नहर की तरफ पानी देखने के लिए गए और नहर के किनारे पहुंचते ही उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह नहर में गिर गए।
मिर्गी का दौरा पड़ने से बिगड़ा संतुलन
खेत की सिंचाई करते-करते अचानक वह नहर की तरफ गए लेकिन किनारे पहुंचने पर उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह अपना संतुलन खो बैठे और नहर में जा गिरे।
ग्रामीणों ने नहर से बाहर निकाला
बेटे ने अपने पिता को नहर में डूबते हुए देखकर जोर-जोर से आवाज लगाई तभी आस पड़ोस के सभी किसान दौड़कर नहर के पास पहुंचे और विक्रम राठौर को नहर से बाहर निकाला।
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
उनकी हालत ज्यादा गंभीर देखकर परिजन पास में ही टड़ियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सब रोने चिल्लाने लगे।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
और की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सबको अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। करीब दोपहर 2:00 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अब पोस्टमार्टम होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।







